फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Elder brother fired at younger brother, then committed suicide

Indore:बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया फायर, फिर कर लिया सुसाइड

Mon, 12 Aug 2024 09:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 Aug 2024 09:04 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि दोनों की खाना खाने की बात पर कहासूनी हुई थी। परवेज गुस्से का तेज था। अक्सर दोनों के बीच पारिवारिक खर्चों को लेकर विवाद होता था। दोनो ही ज्यादा नहीं कमाते थे। पांच साल पहले ही वे एरोड्रम क्षेत्र में रहने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Indore: Elder brother fired at younger brother, then committed suicide
इंदौर में भाई ने भाई को गोली मारी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। छोटा भाई गोली लगनेे से गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज जारी हैै। उसके कंधे पर गोली लगी हैै। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

एरोड्रम क्षेत्र के दुर्गा नगर में सोमवार को परवेज पिता अल्लाह नूर ने अपने छोटे भाई जावेद को लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया।कुछ देर बाद उसने खुद के सिर में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दोनों की खाना खाने की बात पर कहासूनी हुई थी। परवेज गुस्से का तेज था। अक्सर दोनों के बीच पारिवारिक खर्चों को लेकर विवाद होता था। दोनो ही ज्यादा नहीं कमाते थे। पांच साल पहले ही वे एरोड्रम क्षेत्र में रहने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार में पिता अल्लाह नूर के अलावा दो बहनें भी हैै। दोनो भाईयों की शादी नहीं हुई थी। पिता अल्लाह नूर को चलने में तकलीफ है। वे पुलिस विभाग मेें हेेड कांस्टेबल थे और वर्ष 2006 मेें सेवानिवृत हुए थे।




घटना के समय वे घर पर थे, लेकिन भीतर के कमरे में लेटे थे। उन्होंने गोली का आवाज सुनी थी। इसके बाद वे मदद के लिए चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग पहुंचे और जावेद को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। कंधे पर गोली लगने के कारण उसका काफी खून बह गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed