फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Eklavya Gaur's post after Yadav's expulsion - This is just a stretch, there is more fight ahead

Indore: यादव के निष्कासन के बाद एकलव्य गौड़ की पोस्ट-अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है

Sat, 11 Jan 2025 02:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 11 Jan 2025 02:22 PM IST
सार

यादव के निष्कासन के बाद गौड़ ने अभी तो ये अंगड़ाई है। आगे और लड़ाई है की पोस्ट डाली। दरअसल रविवार को राजवाड़ा से इस घटनाक्रम के बाद एक बड़ी रैली की घोषणा हुई है। इस प्रदर्शन को गौड़ खेमे का पूरा समर्थन है।

विज्ञापन
Indore: Eklavya Gaur's post after Yadav's expulsion - This is just a stretch, there is more fight ahead
एकलव्य गौड़ की पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्षद कालरा और यादव के विवाद को गौड़ और विजयवर्गीय खेमे की राजनीतिक अदावत से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्षद जीतू यादव के भाजपा से निष्कासन के बाद भाजपा नेता व विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ की पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने लिखा कि अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। दरअसल कमलेश कालरा चार नंबर विधानसभा क्षेत्र के पार्षद है और गौड़ खेमे से जुड़े है।

विज्ञापन

 

हमले के बाद मालिनी ने ही पार्षद कालरा को मुख्यमंत्री मोहन यादव से इंदौर यात्रा के दौरान मिलवाया था। इसके बाद गौड़ खेमे ने अलग से जीतू यादव के काले चिट्ठे मुख्यमंत्री तक पहुंचाए। इसके बाद पुलिस को भी उपर से आरोपियों को गिरफ्तार करने के संकेत मिले और घटनाक्रम तेजी से बदला था। गौड़ ने गुरुवार को भी अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डाली थी कि याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष महा भीषण होगा...।

विज्ञापन

 

यादव के निष्कासन के बाद गौड़ ने अभी तो ये अंगड़ाई है। आगे और लड़ाई है की पोस्ट डाली। दरअसल रविवार को राजवाड़ा से इस घटनाक्रम के बाद एक बड़ी रैली की घोषणा हुई है। इस प्रदर्शन को गौड़ खेमे का पूरा समर्थन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

माना जा रहा था कि यादव के निष्कासन के बाद यह प्रदर्शन रद्द हो जाएगा, लेकिन अभी इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया। कालरा खेमे की तरफ से कहा जा रहा है कि जब तक अारोपियों को जुलूस नहीं निकलता और यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं होता। तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। एकलव्य की पोस्ट को भी राजवाड़ा पर रविवार को होने वाले प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed