फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: ED raids Indore's Path Group, seizes documents over suspected money laundering

Indore: इंदौर के पाथ ग्रुप पर ईडी का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका में दस्तावेज जब्त

Tue, 30 Sep 2025 03:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 30 Sep 2025 03:28 PM IST
सार

अफसरों को यह अंदेशा है कि अनिल अंबानी की एक कंपनी का पाथ ग्रुप के साथ कुछ निर्माण कार्यों में समझौता है। पाथ इंडिया ने इंदौर में एमआर-10 ब्रिज, मल्टीलेवल पार्किंग, इंदौर-खलघाट, इंदौर-मंडलेश्वर मार्ग सहित कई काम किए है। 

विज्ञापन
Indore: ED raids Indore's Path Group, seizes documents over suspected money laundering
पाथ ग्रुप पर ईडी का छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों व ब्रिजों के निर्माण का ठेका लेने वाले पाथ इंडिया ग्रुप पर मंगलवार को ईडी की टीम ने छापा मारा है। अलग-अलग ठिकानों पर मारे गए छापे में पुलिस को हवाला और मनी लाॅड्रिंग के सोर्स मिले हैं। इसके लिए टीम नें दस्तावेजों के अलावा लैपटाॅप व अन्य डिजिटल उपकरणों को जब्त किया है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें :DAVV रैगिंग कांड में सनसनीखेज खुलासा, नेपाल जैसे जेन-जी प्रोटेस्ट की हो रही थी तैयारी

विज्ञापन

 

इस ग्रुप का मुख्यालय महू में है। सुबह अलग-अलग गाडि़यों में टीम मुख्यालय के अलावा ग्रुप के डायरेक्टरों के घर एक साथ पहुंची और दस्तावेज जब्त किए। इस कंपनी के एमडी नितिन अग्रवाल हैं। इसके अलावा नीति अग्रवाल, सक्षम, निपुण व संतोष अग्रवाल डायरेक्टर हैं। इस छापे को अनिल अंबानी के लोन घोटाले की जांच से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफसरों को यह अंदेशा है कि अनिल अंबानी की एक कंपनी का पाथ ग्रुप के साथ कुछ निर्माण कार्यों में समझौता है। पाथ इंडिया ने इंदौर में एमआर-10 ब्रिज, मल्टीलेवल पार्किंग, इंदौर-खलघाट, इंदौर-मंडलेश्वर मार्ग सहित कई काम किए है। इस ग्रुप पर दस साल पहले आयकर छापा मारा गया था, तब भी टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। मंगलवार सुबह से जारी सर्चिंग दोपहर तक जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed