Indore: संपत्ति के विवाद के कारण नहीं किया बेसमेंट का रखरखाव, इस कारण हुआ हादसा
सोमवा रात साढ़े 9 बजे जब मकान भरभरा कर गिरा तो सामने की दुकान और गली की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे ने इस घटना को कैद कर लिया। पहले मकान एक तरफ झुका और फिर आगे का हिस्सा सड़क की तरफ गिरा। इस कारण बिजली के तारों में चिंगारी निकली।
विस्तार
इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में मकान गिरने से हुई दो लोगों की मौत में मकान में रहने वाले लोगों की लापरवाही भी नजर आई। एक हिस्सा थोड़ा सा झुकने के कारण मकान के दरवाजे नहीं लग रहे थे। गोडाउन में पानी भरा होने के कारण काॅलम सड़ गए थे। अफसरों ने कहा कि यह मकान पैतृक संपत्ति है। बेसमेंट का रखरखाव तीनों परिवार नहीं कर रहे थे। मकान का जो हिस्सा धंसा, उसमें कई दिनों से पानी भरा हुआ था। इस कारण हादसा हुआ।
येे खबर भी पढ़ें: Indore News: LIVE मौत का मंजर! 'एक पल की देरी होती तो दब जाता', इंदौर हादसे के गवाह की जुबानी
नगर निगम अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने कहा कि पैतृक संपत्ति विवाद के कारण मकान के रखरखाव की अनदेखी की गई। इसके अलावा निर्माण में भी घटिया सामग्री, कमजोर स्टील का उपयोग किया गया। मकान जिन बीम काॅलमों पर टिका रहता है। वह हिस्से कमजोर हो गए थे।
हादसे का वीडियो आया सामने
सोमवा रात साढ़े 9 बजे जब मकान भरभरा कर गिरा तो सामने की दुकान और गली की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे ने इस घटना को कैद कर लिया। पहले मकान एक तरफ झुका और फिर आगे का हिस्सा सड़क की तरफ गिरा। इस कारण बिजली के तारों में चिंगारी निकली और फिर बिजली गुल हो गई।
मकान पांच सेकेंड में धराशाई हो गया। गिरने से पहले आ रही आवाजों के कारण सड़क पर खड़े व्यापारी व राहगीर सचेत हो गए और वे मलबे में दबने से बचने के लिए भागे, लेकिन जो मकान के भीतर थे, वे नहीं निकल पाए।
इस मकान के तलघर में किराए पर शशांक गुप्ता ने गोदाम किराए पर ले रखा था। मकान का एक हिस्सा रविवार को फिर धंसा था। इसकी शिकायत गुप्ता ने मकान मालिक को की थी। गुप्ता ने गोदाम में रखा सामान भी शिफ्ट करना शुरू कर दिया था, लेकिन सोमवार रात मकान गिर पड़ा।
