फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Drunk friend killed a metro employee, threw the body on a hill

Indore: नशे में दोस्त ने की थी मेट्रो कर्मचारी की हत्या, लाश को टेकरी पर फेंक दिया था, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 01:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 13 Apr 2025 01:20 PM IST
सार

 पुलिस को पता चला था कि कमलेश शराब पीने का आदि था। जिस दिन उसकी हत्या हुई, उस दिन भी उसने शराब पी थी। इस आधार पर पुलिस ने उसके दोस्तों की जानकारी जुटाई।पुलिस को पता चला कि उसका दोस्त राहुल घटना के बाद से इंदौर से गायब है। उस पर शंका हुई।
 

विज्ञापन
Indore: Drunk friend killed a metro employee, threw the body on a hill
मेट्रो कर्मचारी की हत्या की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की देवधरम टेकरी पर मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामला हत्या का निकला। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने गांव भाग गया था। आरोपी राहुल ने नशे में हुए विवाद में अपने ही दोस्त कमलेश पासवान की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


बता दें, नौ अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधीनगर में देवधरम टेकरी के समीप एक युवक का शव पड़ा है। युवक की शिनाख्त पुलिस ने मेट्रो प्रोजेक्ट के कर्मचारी कमलेश पासवान के रूप में की थी। वह दो साल से इंदौर में था और मेट्रो प्रोजेक्ट में काम करता था। गहरे जख्म से पुलिस को आशंका थी कि उसकी हत्या की गई है, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग रहा था। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की माता टेकरी पर दादागीरी, पुजारी से मारपीट कर देर रात खुलवाया मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने का आदी था मृतक
पुलिस को पता चला था कि कमलेश शराब पीने का आदी था। जिस दिन उसकी हत्या हुई, उस दिन भी उसने शराब पी थी। इस आधार पर पुलिस ने उसके दोस्तों की जानकारी जुटाई। पुलिस को पता चला कि उसका दोस्त राहुल घटना के बाद से इंदौर से गायब है। उस पर शंका हुई। तकनीकी जांच में पता चला कि घटना वाले दिन वह कमलेश के साथ था और हत्या के बाद वह उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गांव चला गया। इसके बाद इंदौर पुलिस ने उत्तर प्रदेश जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उनसे बताया कि उसने कमलेश के साथ शराब पी थी। दोनों के बीच विवाद हुआ तो कमलेश ने उसके साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर राहुल ने भारी वस्तु कमलेश के सिर पर दे मारी। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने कमलेश का शव झाड़ियों में फेंक दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed