Indore: बंगाल में हुई घटना के विरोध में इंदौर मेें एकजुट हुए डाक्टर, निकाला कैंडल मार्च
डाक्टरों का कहना है कि आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दी गई तो डाक्टरों का आंदोलन और उग्र होगा। उधर शाम को निकले पैदल मार्च के कारण यातायात भी बाधित हुआ। रीगल तिराहा और आरएनटी मार्ग पर डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल मेें डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर इंदौर के डाक्टरों मेें काफी रोष हैै। जो शुक्रवार को सड़कों पर भी नजर आया। सैकड़ों की तादाद में डाक्टर हाथों मेें मोमबत्ती लेकर निकले। एमवाय परिसर से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च रीगल तिराहे पर पहुंचा। मार्च में महिला डाक्टर हाथों में तख्तियां लेकर चल रही थी। जिस पर लिखा था-हमें न्याय चाहिए।
घटना के विरोध मेें डाक्टर लगातार विरोध कर रहे है, लेकिन शाम को उनकी ताकत सड़कों पर भी नजर आई। डाक्टरों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा का अभाव रहता हैै। कई बार ड्यूटी के दौरान डाक्टरों के साथ घटनाएं हो जाती है। इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन जारी हैै। इंदौर में जूनियर डाक्टर इमरजेंसी केस देेख रहे हैै।
शनिवार को निजी अस्पतालों ने भी अेापीडी बंद रखनेे का फैसला लिया है। डाक्टरों का कहना है कि आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दी गई तो डाक्टरों का आंदोलन और उग्र होगा। उधर शाम को निकले पैदल मार्च के कारण यातायात भी बाधित हुआ। रीगल तिराहा और आरएनटी मार्ग पर डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।
