फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Diwali will be celebrated with great pomp in Indore on Monday, Amavasya will last for two days.

Indore: इंदौर में सोमवार को धूमधाम से मनेगी दीपावली, दो दिन रहेगी अमावस्या

Sun, 19 Oct 2025 06:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 19 Oct 2025 06:10 PM IST
सार

शहर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में सोमवार को विशेष पूजा होगी। यहां दीपावली के दिन भक्तों की लंबी कतार लगती है। सोमवार के अलावा मंगलवार को भी महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों के दर्शन की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
Indore: Diwali will be celebrated with great pomp in Indore on Monday, Amavasya will last for two days.
सराफा बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सोमवार को धूमधाम से दीपावली मनाई जाएगी। रविवार को लोगों ने छुट्टी का फायदा उठाते हुए घरों व संस्थानों को सजाया। रविवार को भी शहर के कई इलाकों में पूजन सामग्री की अस्थाई दुकानों पर खूब बिक्री हुई। लोगों ने रविवार को बाजारों में खरीददारी की। इस कारण बाजारों में भीड़ भी उमड़ी। शहर के रीजनल पार्क, विजय नगर, डीआरपी लाइन सहित कई इलाकों में पटाखा दुकानें लगाई गई है। वहां भी रविवार को दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। इस बार ग्रीन पटाखे ज्यादा पसंद किए जा रहे है।

विज्ञापन

 

लक्ष्मी मंदिरों में विशेष पूजन

 

शहर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में सोमवार को विशेष पूजा होगी। यहां दीपावली के दिन भक्तों की लंबी कतार लगती है। सोमवार के अलावा मंगलवार को भी महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों के दर्शन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्नपूर्णा क्षेत्र के महालक्ष्मी मंदिर में भी विशेष पूजा की जाएगी। शहर के पलासिया चौराहे पर भी दीपावली के मौके पर आकर्षक सज्जा की गई है। सोमवार सुबह से घरों में वंदनवार सजेंगे और रंगोली भी बनाई जाएगी। इसके अलावा दीपावली के दूसरे दिन नगर निगम ने भी सफाई की विशेष व्यवस्था की है। दीपावली मनाकर शहरवासी जब सुबह जाएंगे तो उन्हें शहर की सड़कें साफ नजर आएगी। नगर निगम का अमला चार बजे से सफाईकार्य में जुट जाएगा।

विज्ञापन

 

पंडित कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार प्रदोषकाल और निशिथकाल में महालक्ष्मी पूजन करना सर्वश्रेष्ठ होता है। घर में पूजा करने के लिए स्थिर लग्न वृषभ व सिंह अौर चलित कार्यों जैसे दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान, कारखानों के लिए चर लग्न मेष व कर्क में में पूजन करना श्रेष्ठ होता है। इसके अलावा अपनी सुविधानुसार चौघड़िया देखकर लक्ष्मी पूजन कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपावली पूजन मुहूर्त

20 अक्टूबर 2025, सोमवार

कार्तिक अमावस्या संवत् 2082

 

अमावस्या प्रारंभ : 20 अक्टूबर दोपहर 3:45

अमावस्या पूर्ण : 21 अक्टूबर सायं 5:54

 

प्रदोष काल मुहूर्त : सायं 5:56 से रात्रि 8:27

 

निशिथकाल मुहूर्त : रात्रि 11:47 से 12:36

 

लग्न अनुसार मुहूर्त (गृहस्थों के लिए)

वृषभ : सायं 7:23 से रात्रि 9:22

सिंह : रात्रि 1:51 से प्रात: 4:02

 

लग्न अनुसार मुहूर्त (फैक्ट्री, दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए)

मेष : सायं 5:43 से 7:23

कर्क : रात्रि 11:35 से 1:51

 

चौघड़िया अनुसार मुहूर्त

लाभ : दोपहर 3:45 से सायं 4:30

अमृत : सायं 4:30 से 5:56

चर : सायं 5:56 से 7:30

लाभ : रात्रि 10:38 से 12:11

शुभ : रात्रि 1:45 से 3:19

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed