{"_id":"66fa9c94e615c70d6401c8cd","slug":"indore-district-president-chintu-verma-said-non-hindu-youth-also-apply-tilak-for-the-poor-they-should-give-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: जिलाध्यक्ष वर्मा बोले- गरबों के लिए तिलक लगा लेते है गैर हिन्दू युवक, गोमूत्र का आचमन कराकर देे एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: जिलाध्यक्ष वर्मा बोले- गरबों के लिए तिलक लगा लेते है गैर हिन्दू युवक, गोमूत्र का आचमन कराकर देे एंट्री
Mon, 30 Sep 2024 06:13 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 30 Sep 2024 06:13 PM IST
सार
वर्मा ने कहा कि आधार कार्ड एडिट हो जाते है। नकली कार्ड भी बना लिए जाते है। गरबा पांडालों में आने के लिए गैर हिन्दू तिलक भी लगा लेते है। वर्मा ने कहा कि पांडालों में आने वाले युवकों को गोमूत्र का अचमन करा कर ही एंट्री दी।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा, मंत्री विजयवर्गीय के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवदुर्गा में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में गरबों के अनेक आयोजन होते हैं। गरबा पंडालों में गैर हिंदू युवकों की एंट्री को रोकने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने अनूठा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि गरबा पंडालों में गरबे करने वाले युवकों को गोमूत्र का आचमन कराएं। हिंदू युवक होंगे तो उन्हें गौमूत्र पीने पर आपत्ति नहीं होगी, लेकिन गैर हिंदू युवक यह नहीं कर पाएंगे और उन्हें रोकना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता वर्मा ने यह भी कहा कि आधार कार्ड में कांटछांट हो जाती है। नकली कार्ड भी बना लिए जाते हैं। गरबा पंडालों में आने के लिए गैर हिंदू तिलक भी लगा लेते हैं। इससे लव जेहाद को बढ़ावा मिलता है। वर्मा ने गरबा आयोजकों से अपील करते हुए कहा कि वे पंडालों में आने वाले युवकों को गोमूत्र का आचमन करा कर ही एंट्री दें।
विज्ञापन
इससे आयोजन की भी शुद्धता बनी रहेगी। आपको बता दें कि इंदौर में नवदुर्गा उत्सव के दौरान हिंदू संगठनों की टोलियां पंडालों के आसपास निगरानी रखती हैं और आयोजनों में संदिग्ध लोगों के नजर आने पर उनके आधार कार्ड व अन्य जानकारी जुटाती हैं।
विज्ञापन
उषा ठाकुर ने भी उठाया था मामला
गैर हिंदू युवकों की एंट्री को लेकर विधायक उषा ठाकुर भी कह चुकी हैं कि जब मुस्लिम समाज मूर्ति पूजा नहीं मानता है तो फिर समाज के युवक गरबा पांडालों में गरबे करने क्यों आते हैं? इंदौर में दस स्थानों पर फ्री स्टाइल गरबे होते हैं और देखने वालों को भी गरबा करने की सुविधा रहती है। इसमें मुस्लिम युवाओं के पहुंचने और उसे लेकर विवाद के मामले सामने आते रहते हैं।
