फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dispute over Sev Nukti in Bhandara in Indore, youth murdered

Indore: इंदौर में भंडारे में सेव नुक्ती को लेकर हुआ विवाद, कर दी युवक की हत्या

Sat, 01 Mar 2025 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 01 Mar 2025 07:41 PM IST
सार

मृतक धर्मेंद्र के भाई देवेंद्र ने बताया कि भंडारे के खाने के साथ अलग से धर्मेंद्र दुकान से सेंव और नुक्ती लेकर आया था। जिसे आरोपियों ने भी मांगा। धर्मेंद्र ने देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ विवाद किया।
 

विज्ञापन
Indore: Dispute over Sev Nukti in Bhandara in Indore, youth murdered
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में  आयोजित एक भंडारे में खाने के दौरान हुए विवाद में एक युवक को अपनी जान गंवाना पड़ी। युवक ने भंडारे के दौरान सेव और नुक्ती मांगी। इसे लेकर उनसका तीन आरोपियों से विवाद हो गया। इस बीच एक युवक ने चाकू से वार कर दिया।

विज्ञापन


घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र में हुई। यहां शिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार रात को भंडारा हुआ था।

विज्ञापन

जिसमे 30 वर्षीय युवक धर्मेद्र उर्फ गोलू अपने भाई के साथ खाना खाने आया था। नुक्ती और सेंव को लेकर उसका विवाद संजय बांगर, उसके भाई अभिषेक  और आकाश से हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनो पक्षों में विवाद को तब दूसरे लोगों ने सुलझा दिया और धर्मेंद्र अपने घर चले गया,लेकिन कुछ देर बाद वह लौट कर फिर आया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक आरोपी ने पेट में चाकू मार दिया। इससे उसकी आंते बाहर आ गई और खून बहने लगा। परिजनों को पता चला तो वे रिक्शा में धर्मेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रसाद लेने गया था मेरा भाई

मृतक धर्मेंद्र के भाई देवेंद्र ने बताया कि भंडारे के खाने के साथ अलग से धर्मेंद्र दुकान से सेंव और नुक्ती लेकर आया था। जिसे आरोपियों ने भी मांगा। धर्मेंद्र ने देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ विवाद किया।



घर लौटने के बाद परिजनों के लिए धर्मेंद्र फिर प्रसाद लेने के लिए गया था, लेकिन वहां उसे आरोपियों ने घेर लिया। जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed