फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dispute over food at a dhaba near Indore, the dhaba owner killed the customer.

Indore: इंदौर के समीप ढाबे पर खाने की बात पर विवाद,ग्राहक की ढाबे वाले ने कर दी हत्या

Tue, 19 Dec 2023 08:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 19 Dec 2023 08:23 PM IST
सार

विष्णु के सिर पर लाठियों के वार से गंभीर चोटें आईं और खून बनने लगा। उसे दोस्त समीप के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है। वह मिस्त्री था। विष्णु के साथियों को भी चोटें आई है।

विज्ञापन
Indore: Dispute over food at a dhaba near Indore, the dhaba owner killed the customer.
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के समीप ढाबे के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई  और ढाबा वाले ने अपने सथियों के साथ ग्राहकों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक ग्राहक की मौत गई।

विज्ञापन

राऊ के समीप भैसलाय गांव के ढाबे पर सोमवार रात 33 वर्षीय युवक विष्णु परमार अपने साथी पवन, सोहन, गोविंद और गोलू के साथ खाना खाने आया था। ढाबे वाले ने कहा कि खाना बनाने वाला उस्ताद नहीं आया है, इसलिए खाना नहीं बन पाएगा

विज्ञापन


इसके बाद ग्राहकों का ढाबा संभाल रहे तीन युवकों से विवाद हो गया और एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। ढाबे के कर्मचारियों ने लाठियां निकाल ली और चारों पर वार कर दिया। विष्णु के सिर पर लाठियों के वार से गंभीर चोटें आईं और खून बनने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे दोस्त समीप के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है। वह मिस्त्री था। विष्णु के साथियों को भी चोटें आई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को पता चला है कि ढाबे पर नशाखोरी भी होती थी और ढाबे पर काम करने वाले भी नशा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed