फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Digvijay Singh presented facts in the petition filed in the Ram Mandir donation case, requesting to st

Indore: राम मंदिर चंदे मामले में लगी याचिका में दिग्विजय सिंह ने रखे तथ्य, लाइव स्ट्रीमिंग बंद करने का आग्रह

Thu, 27 Nov 2025 07:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Nov 2025 07:08 PM IST
सार

 दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंदिर वे भी राम मंदिर निर्माण के पवित्र काम का समर्थन करते है, इसके लिए उन्होंने भी राशि दी, लेकिन यह काम स्वेच्छिक होना चाहिए।दान के लिए अल्पसंख्यक वर्ग पर दबाव नहीं बनाना चाहिए। 

विज्ञापन
Indore: Digvijay Singh presented facts in the petition filed in the Ram Mandir donation case, requesting to st
हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर हाईकोर्ट में राम मंदिर मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने याचिका लगाई थी। गुरुवार को हुई सुनवाई में वे मौजूद रहे। सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग का हवाला देकर उन्होंने उसे बंद करने का आग्रह किया। जिसे कोर्ट ने माना। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंदिर वे भी राम मंदिर निर्माण के पवित्र काम का समर्थन करते है, इसके लिए उन्होंने भी राशि दी, लेकिन यह काम स्वेच्छिक होना चाहिए।

विज्ञापन

 

दान के लिए अल्पसंख्यक वर्ग पर दबाव नहीं बनाना चाहिए। इसकी आड़ में कई जगह अल्पसंख्यक लोगों को टारगेट किया। धन संग्रह रैलियों के दौरान हिंसा भी हुई, लेकिन अफसरों ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया था।

विज्ञापन


 

सिंह ने कहा कि राम मंदिर के धन संग्रह की आड़ में इंदौर, मंदसौर, उज्जैन में हिंसा की घटनाए सामने आए थे। इससे सांप्रदायिक उन्माद फैला और कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ी।कोर्ट ने सभी पक्षों को सुना है। इस याचिका में प्रदेश सरकार, गृह विभाग के प्रमुख सचिव, डीजीपी के अलावा इंदौर, मंदसौर व उज्जैन के कलेक्टर, एसपी को भी पक्षकार बनाया गया है। आपको बता दे कि इस केस में 10 नवंबर को भी सुनवाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन



तब याचिकाकर्ता सिंह के वकील रवींद्र छाबड़ा ने कहा कि सुनवाई के दौरान सिंह भी अपना पक्ष रखना चाहते है। कोर्ट ने उन्हें 27 नबंवर को पेश होने के लिए कहा था। सिंह बुधवार को ही इंदौर आए गए थे। वे संविधान दिवस के समारोह में शामिल होने के अलावा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्तागणों से भी मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed