फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Digging of 11 lakh pits started for the world record of plantation in Indore.

Indore: इंदौर में पौधारोपण के विश्व रिकार्ड के लिए 11 लाख गड्ढे खोदना शुरू

Sat, 13 Jul 2024 09:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 13 Jul 2024 09:25 PM IST
सार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ लोग इस अभियान को लेकर शंका कर रहे है, लेकिन यह अभियान जनभागीदारी की मिसाल बनेगा। इंदौरवासी इस अभियान से भावनात्मक रुप से जुड़ गए है। इस अभियान के लिए 300 ट्रक देश के विभिन्न शहरों से आए हैै।

विज्ञापन
Indore: Digging of 11 lakh pits started for the world record of plantation in Indore.
इंदौर में शुरू हुई वर्ल्ड रिकार्ड की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शनिवार शाम छह बजे से 11 लाख पौधे लगाने की तैयारी शुरू हो गई। 12 घंटे तक 11 लाख गड्ढे करने का लक्ष्य रखा है, जबकि रविवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पौधे लगाने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन


एक बडे पौधे के साथ 9 छोटे पौधेे लगाए जाएंगे। शनिवार शाम छह बजे मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ गड्ढे खोदने का काम शुरू हुआ। देपालपुर के युवकों की टोली ने गेती-फावड़े लेकर गड्ढे खोदने में जुट गई।
विज्ञापन


देर रात तक यह काम चलता रहा। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे और पीपल का पौधा लगाएंगे। उनके आने के पहले प्रशासन ने रिहर्सल भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

318 लोगों की टीम करेगी पौधों की गिनती

इस रिकार्ड को देखने के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम इंदौर आई है। बीएसएफ टेकरी को 9 जोनों में बांटा गया हैै। हर जोन मेें दो सुपरवाइजर होंगे। इसके अलावा 300 लोगों की टीम जोन में पौधों की गिनती करेगी।


इसका डिजीटल रिकार्ड भी टीम रखेगी। यदि शाम छह बजे से पहले ही टेकरी पर 11 लाख पौधे लग जाते है तो इंदौर को उसी समय विश्व रिकार्ड का सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

विजयवर्गीय ने कहा- टेकरी पर नर्सरी बनेगी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ लोग इस अभियान को लेकर शंका कर रहे है, लेकिन यह अभियान जनभागीदारी की मिसाल बनेगा। इंदौरवासी इस अभियान से भावनात्मक रुप से जुड़ गए है। इस अभियान के लिए 300 ट्रक देश के विभिन्न शहरों से आए हैै।


20 करोड़ के पौधे हमें जनभागीदारी से मिले हैै। टेकरी पर एक नर्सरी भी बनेगी। भविष्य में यदि कोई पनप नहीं पाएगा, तो उसके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएंगे। टेकरी पर तीन तालाब बनाए गए है। इसके अलावा दो बोरिंग भी किए गए है।



लगाए गए पौधों की पांच साल तक देखभाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी पांच हजार पौधे लगाएंगे। वे जहां पौधे लगाएंगेे। उस स्थान का नाम गांधी वन दिया गया है।

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौरवासियों ने इस शहर को देश के सबसे साफ शहरों शामिल किया है। अब हरियाली के मामले में भी इंदौर नंबर वन होगा।
 

एक नजर अभियान पर

- 70 किलोमीटर लंबाई की ट्रेंच टेकरी पर खोदी गई। फिर उसे खाद और मिट्टी से भरा गया।

- शनिवार शाम छह बजे से ट्रेंच में पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोद गए।

-अलग-अलग शहरों से 300 ट्रक पौधे मंगाए गए।

- 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि इस अभियान पर खर्च हो रही है।

-27 मई को इस अभियान की प्लानिंग की गई। टेकरी पर 11 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जबकि शहर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed