फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Diarrhea Outbreak: Mayor orders survey of water supply lines

Indore Diarrhea Outbreak: मेयर ने दिए सप्लाई लाइन सर्वे के निर्देश, शिकायत का 48 घंटे के अंदर करें समाधान

Sat, 03 Jan 2026 06:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Jan 2026 06:06 PM IST
सार

भागीरथपुरा में 15 मौतों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर इंदौर नगर निगम एक्शन मोड में है। पूरे शहर में सात दिन का जल सर्वे होगा, लीकेज की शिकायतों पर 48 घंटे में कार्रवाई और सभी ओवरहेड टैंकों की सफाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
Indore Diarrhea Outbreak: Mayor orders survey of water supply lines
मेयर पुष्यमित्र भार्गव। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई पेयजल त्रासदी में 15 मौतों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। भागीरथपुरा में टीम लगातार काम कर रही है, ताकि लोगों को नियमित रूप से साफ पानी मिल सके।
 

 

इंदौर नगर निगम का पूरा स्टाफ और टीम लोगों के बीच काम कर रही है। किसी भी शिकायत या अनुरोध पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अगले सात दिनों में पूरे इंदौर में पानी की सप्लाई को लेकर सर्वे किया जाएगा। लीकेज के बारे में किसी भी शिकायत या जानकारी पर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore Water Contamination: जहरीले पानी से 15 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा करा रहे इलाज; अब तक के बड़े अपडेट

मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जोन और वार्ड वाइस सर्वे करें। जहां से भी शिकायत मिले उसे तुरंत दूर करें। हमारे जो भी पानी के ओवरहेड टैंक हैं उनकी तुरंत सफाई के लिए कहा गया है।

बता दें दूषित पेयजल से 15 मौतों के बाद मुख्यमंत्री इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव कर चुके हैं। सीएम ने अधिकारियों पर सख्त एक्शन लेते हुए इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed