फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Diarrhea and cholera also confirmed in two patients in Bhagirathpura, Indore.

Indore: इंदौर के भागीरथपुरा में डायरिया के साथ हैजा भी, दो मरीजों में पुष्टि

Sat, 03 Jan 2026 08:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Jan 2026 08:18 PM IST
सार

भागीरथपुरा में डायरिया के साथ-साथ अब जानलेवा हैजे (कॉलरा) ने भी दस्तक दे दी है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य संकट गहरा गया है। दो मरीजों में हैजे की पुष्टि होने के बाद अब केंद्र और राज्य स्तर की टीमें जांच के लिए मैदान में उतर रही हैं।

विज्ञापन
Indore: Diarrhea and cholera also confirmed in two patients in Bhagirathpura, Indore.
कलेक्टर ने पीकर देखा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा में हैजे ने भी पैर पसारे हैं। डायरिया के अलावा हैजे के मरीज भी मिले हैं। दो मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है, जिस वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। कई मरीजों को हैजे के लिए दी जाने वाली दवा से ही राहत मिल रही है। अन्य मरीजों में भी हैजे की आशंका है, लेकिन सरकारी आंकड़ों में केवल दो ही मरीज शामिल किए गए हैं। बस्ती में जांच के लिए रविवार को नेशनल हेल्थ मिशन और कोलकाता की नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन बैक्टीरियल इन्फेक्शन की टीम पहुंचेगी और सैंपल लेकर जांच करेगी।

विज्ञापन

 

शनिवार को बस्ती में मिले नए रोगियों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। पांच मरीजों को बस्ती से एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। पंद्रह से ज्यादा नए मरीज भर्ती हुए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने बस्ती में पांच हजार घरों का सर्वे किया है। 25 हजार 395 लोगों की जांच में हल्के लक्षण वाले 56 मरीज मिले हैं। फिलहाल बस्ती में 354 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 149 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


 

बस्ती में डायरिया और हैजे के शिकार मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। 20 मरीजों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। शनिवार को बस्ती में 'रिंग सर्वे' शुरू हुआ, जिसके तहत हॉटस्पॉट बनी गलियों में हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी आ रहा गंदा पानी 
बस्ती में सात दिन बाद भी पेयजल सप्लाई नगर निगम सामान्य नहीं करवा पाया। अभी भी दूषित पानी की आशंका बनी हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी रविवार को बस्तीवासियों से कहा कि वे टैंकरों का पानी उपयोग करे। उधर शनिवार को जंग लगे टैंकरों से सप्लाई का मामला भी सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed