फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Demand arose to run Vande Bharat train between Indore and Mumbai, former Lok Sabha Speaker Mahajan wro

Indore: इंदौर से मुंबई के बीच चलाई जाए वंदे भारत ट्रेन, पूर्व लोकसभा स्पीकर महाजन ने लिखा रेल मंत्री को पत्र

Wed, 16 Jul 2025 08:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 16 Jul 2025 08:03 PM IST
सार

इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्री अवंतिका एक्सप्रेस के बजाए दुरंतो एक्सप्रेस में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं,क्योंकि दुरंतो ट्रेन रात को 9 बजे जाती है और सुबह मुंबई में साढ़े आठ बजे पहुंचती है।

विज्ञापन
Indore: Demand arose to run Vande Bharat train between Indore and Mumbai, former Lok Sabha Speaker Mahajan wro
इंदौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों का अधिक दबाव रहता है। यात्रियों को आसानी से टिकट नहीं मिलते है। इसे देखते हुए पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि इंदौर से मुंबई के लिए फिलहाल दो ट्रेनों का संचालन हो रहा हैं। अवंतिका एक्सप्रेस हर दिन और दुरंतो सप्ताह में दो बार इंदौर से मुंंबई जाती है। इस रुट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण अतिरिक्त यात्री गाड़ी चलाए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

 

महाजन ने पत्र में यह लिखा कि इंदौर से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाए। यदि यह संभव नहीं है तो फिर दुरंतो ट्रेन को हर रोज चलाया जाए और उसके समय में भी बदलाव किया जाए।

विज्ञापन

दुरंतो का सफर ज्यादा सुविधाजनक

इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्री अवंतिका एक्सप्रेस के बजाए दुरंतो एक्सप्रेस में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं,क्योंकि दुरंतो रात को 9 बजे जाती है और सुबह मुंबई में साढ़े आठ बजे पहुंचती है,जबकि अवंतिका एक्सप्रेस शाम को पांच बजे इंदौर से रवाना होती है और सुबह साढ़े छह बजे मुबंई पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यात्रियों का कहना है कि दुरंतो एक्सप्रेस का स्टाॅपेज सूरत और वापी शहर में नहीं है। अवंतिका ट्रेन सूरत में स्टाॅप लेती है, लेकिन वह रात ढाई बजे पहुंचती है। यदि दुरंतो ट्रेन सूरत में रुके तो यात्रियों को सूरत में उतरना ज्यादा सुविधाजनक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed