फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: December is over, cleanliness survey has not been done in Indore, team may come by the second week of

Indore: दिसंबर बीता, नहीं हुआ इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण, जनवरी के दूसरेे सप्ताह तक आ सकती है टीम

Tue, 31 Dec 2024 02:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 31 Dec 2024 02:57 PM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2024 के लिए होना है, इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह तक सर्वे देश भर में शुरू हो जाएगा। इंदौर मेें सर्वे की तैयारी पूरी है। 

विज्ञापन
Indore: December is over, cleanliness survey has not been done in Indore, team may come by the second week of
इंदौर की सफाई को जांचने नहीं आई टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात बार लगातार स्वच्छता में नंबर वन का ताज पहनने वाले इंदौर का स्वच्छता सर्वेक्षण अभी तक नहीं हो पाया है। उम्मीद थी कि दिसंबर माह में टीम आएगी। इसके लिए नगर निगम ने खूब तैयारियां की। वाॅल पेंटिंग हुई, नालों की सफाई की, सड़कें मशीनों से साफ हुई, लेकिन दिल्ली से टीम नहीं आई। इस कारण तैयारियां धरी रह गई। 15 जनवरी तक सर्वे के लिए टीम आने की संभावना है। इसके चलते फिर सफाई अमला सक्रिय हो चुका है।

विज्ञापन

 

सोमवार रात खुद निगमायुक्त शिवम वर्मा सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले और वार्ड 46 में सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सफाई दरोगा विजय नरवले को निलंबित कर दिया। इसके अलावा जोन दस के सहायक सीएसआई संजय वेद का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

 

निगमायुक्त पाटनीपुरा चौराहा, विजय नगर, नेहरू नगर, विकास नगर सहित अन्य क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे थे। स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2024 के लिए होना है, इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह तक सर्वे देश भर में शुरू हो जाएगा। इस बार सूरत और नवी मुबंई से शहर को सफाई के मामले में कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले साल सूरत ने इंदौर के साथ संयुक्त रुप से पहला पुरस्कार साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह तैयारियां है सफाई की इंदौर में

-रात में शहर की सड़कों की मशीनों से सफाई की जा रही है, ताकि सुबह शहर साफ दिखे।

- 20 से ज्यादा छोटे-बड़े नालों की गाद निकाली गई। एक हिस्से में ट्रेंच खोद कर नाले के बाकी हिस्से को सुखाया गया।

- गलियों की बेकलेन साफ की गई। इधर-उधर पड़े मलबे के ढेर को समेट कर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजा गया।

- शहर में डोर- टू-डोर कचर वाहनों की संख्या बढ़ाई गई, ताकि सुबह दस बजे तक शहर का कचरा ट्रांसवर स्टेशनों तक पहुंच सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed