फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dead body found on the hillock of Bijasan Mata Temple in Indore, murdered by hitting with a cement blo

Indore: इंदौर के बिजासन माता मंदिर की टेकरी के समीप मिला शव, सीमेंट ब्लाॅक मारकर हत्या

Wed, 24 Sep 2025 11:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Sep 2025 11:10 AM IST
सार

दीपक ऑटो रिक्शा चलाता था। वह रोज घर लौटते समय बिजासन मंदिर की सीढ़ियों पर रुककर दर्शन करता था। मंगलवार रात भी वह दर्शन के लिए रुका था। इसी वक्त किसी ने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Indore: Dead body found on the hillock of Bijasan Mata Temple in Indore, murdered by hitting with a cement blo
दीपक नामक युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र मेले के बीच इंदौर के प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर की सीढ़ियों के पास एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस को मंगलवार रात मंदिर की सीढ़ियों के समीप युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। नवरात्र में मंदिर परिसर में 24 घंटे भीड़ रहती है। इसके बावजूद हत्यारे यहां युवक को मौत के घाट उतार कर चले गए। फिलहाल हत्यारों का सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान दीपक पिता मोहनलाल किरण, निवासी सिद्धार्थ नगर गांधीनगर के समीप के रूप में हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के खंगाल कर पता लगा रही है कि हत्यारे कौन हो सकते हैं। पुलिस को आशंका है कि तात्कालिक विवाद के कारण हत्या की गई है, क्योंकि मृतक के सिर पर वार टेकरी पर पड़े सीमेंट के ब्लाॅक से किया गया। दीपक ऑटो रिक्शा चलाता था। वह रोज घर लौटते समय मंदिर की सीढ़ियों पर रुककर दर्शन करता था। मंगलवार रात भी वह दर्शन के लिए रुका था और उसी समय किसी ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

देर रात हुई वारदात
पुलिस को मंगलवार देर रात टेकरी की सीढ़ियों के समीप एक शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। उसकी पेंट की जेब में मिले दस्तावेजों से नाम और घर के पते की जानकारी मिली। बाद में पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और हत्या होने की जानकारी दी। रोज रात को दीपक जल्दी घर आ जाता था, लेकिन मंगलवार रात साढ़े 11 बजे तक वह नहीं आया तो पत्नी को चिंता होने लगी थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही हत्या की खबर आ गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी दीपक को उसके मोबाइल पर काॅल भी कर रही थी, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। पुलिस ने शव के समीप से ही दीपक का मोबाइल भी जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed