फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: DAVV canceled out pamphlets, formed committee to investigate, students demonstrated

Indore: डीएवीवी ने आउट पर्चे किए निरस्त, जांच के लिए बनाई कमेटी, छात्रों ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 May 2024 07:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 May 2024 07:03 PM IST
सार

मंगलवार को फिर अकाउंट्स का पर्चा आउट हो गया। दोनो विषयों के पर्चे वाट्सअप ग्रुपों पर वायरल हो गए थे। इसके बाद विश्व विद्यालय ने दोनो पेपर निरस्त कर दिए है।

विज्ञापन
Indore: DAVV canceled out pamphlets, formed committee to investigate, students demonstrated
पेपर लीक मामले में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमबीए प्रथम सेमिस्टर की परीक्षा मजाक बन चुकी है। उसके दो पेपर आउट हो गए।  अब देवी अहिल्या विश्व विद्यालय ने इस बारे में बड़ा फैैसला लिया है। दोनो पर्चे विश्व विद्यालय ने निरस्त कर दिए है। बार-बार पेपर आउट होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ मिलकर छात्रों ने देवी अहिल्या परिसर में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पदाधिकारी धरने पर बैठ गए और देर तक नारेबाजी करते रहे। कुलपति रेणु जैन ने उन्हें समझाया कि इस मामले में विश्व विद्यालय ने भी संज्ञान लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।

विज्ञापन

एमबीए प्रथम सेमिस्टर क्वांटटेटिव तकनीक का पर्चा गत दिनों पहले आउट हुआ था। मंगलवार को फिर अकाउंट्स का पर्चा आउट हो गया। दोनो विषयों के पर्चे वाट्सअप ग्रुपों पर वायरल हो गए थे। इसके बाद विश्व विद्यालय ने दोनो पेपर निरस्त कर दिए है। अब नए सिरे से विद्यार्थियों को दोनो पर्चों की परीक्षा देना होगी। परीक्षा कम होगी। इसकी तिथि तय नहीं हो पाई हैै। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए कमेटी बनाई

कुलपति ने इस मामले में विश्वविद्यालय लोकपाल नरेंद्र सतसंगी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेेटी बनाई गई है। जिसमें अतिरिक्त संचालक सुधा सिलावट, प्रोफेसर लक्ष्मीकांत त्रिपाठी और प्रो. राजीव दीक्षित शामिल है। यह कमेटी पेपर आउट मामले की जांच कर विश्वविद्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। पेपर आउट होने का मामला पुलिस को भी सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed