फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Danish stayed in a rented room posing as Dinesh, girls used to come to meet him late at night

Indore: दिनेश बनकर किराए का कमरा लेकर रुका था दानिश, देर रात मिलने आती थी लड़कियां

Thu, 03 Jul 2025 04:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Jul 2025 04:51 PM IST
सार

रहवासियों ने कहा कि आशंका है कि वह नशा बेचता था, देर रात कम कपड़ों में लड़कियां उसके घर आती थी और नशीली वस्तुएं लेकर जाती थी। रहवासियों ने पहले उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना तो उससे मिलने आने वाली लड़कियों के वीडियो भी सबूत के तौर पर लेकर रखे।

विज्ञापन
Indore: Danish stayed in a rented room posing as Dinesh, girls used to come to meet him late at night
नशे के लिए आती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राज नगर रहवासियों ने भाजपा महिला नेत्री के मकान में लव जिहाद के आरोप में एक युवक को पकड़ा। उनका असली नाम दानिश है लेकिन वह फर्जी आईडी दिखाकर दिनेश के नाम से किराए के कमरे में रह रहा था। देर रात उससे मिलने घर पर कम कपड़ों में लड़कियां आती थी। रहवासियों को उस पर शंका हुई तो उन्होंने बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ मकान पर छापा मारा, लेकिन वह मौका देख भाग गया। रहवासियों ने मोहल्ले में किराएदारी एग्रीमेंट की जांच की मांग की है।

विज्ञापन

 

राज नगर में एक मुस्लिम युवक दानिश खान (निवास जूना रिसाला) ने कुछ माह पहले कमरा किराए पर लिया था। वह भाजपा नेत्री कृष्णा यादव का किराएदार है। रहवासियों ने बताया दानिश ने पूछताछ में अपना नाम दिनेश बताया। शंका होने पर तलाशी ली तो उसके पास हिंदू नाम से आईडी कार्ड मिला। इसके बाद रहवासियों ने तुरंत बजरंग दल के नेता तन्नू शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दानिश भाग गया। उसके साथ एक हिन्दू महिला भी रहती थी। वह उन्हें भी छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन

 

रहवासियों ने कहा कि आशंका है कि वह नशा बेचता था, देर रात कम कपड़ों में लड़कियां उसके घर आती थी और नशीली वस्तुएं लेकर जाती थी। रहवासियों ने पहले उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना तो उससे मिलने आने वाली लड़कियों के वीडियो भी सबूत के तौर पर लेकर रखे। वीडियो उन्होंने पुलिस अफसरों को भी दिए है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी भी ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed