फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Crowds throng the state's biggest Navdurga festival, with urns being consecrated with one crore mantra

Indore: प्रदेश के सबसे बड़े नवदुर्गा उत्सव में उमड़ रही भीड़, एक करोड़ मंत्र और आहुतियों से सिद्ध कर रहे कलश

Sat, 27 Sep 2025 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 27 Sep 2025 09:02 PM IST
सार

पांडाल में 25 हजार वर्गफीट में एक यज्ञ शाला है। जहां हर दिन हजारों परिवार हवन कर आहुतियां दे रहे है। इस परिसर में बाल क्रीड़ा उद्यान से लेकर संत निवास, खोया-पाया वस्तु केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र, प्रसादम केंद्र तक तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
Indore: Crowds throng the state's biggest Navdurga festival, with urns being consecrated with one crore mantra
नवदुर्गा उत्सव में उमड़ रही भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में प्रदेश का सबसे बड़ा नवदुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है। 25 एकड़ में फैले परिसर में 12 ज्योर्तिलिंगों की प्रतिकृतियों के अलावा 11 हजार कलशों को एक करोड़ मंत्र और आहुतियों से सिद्ध किया जा रहा है। इस पांडाल को देखने हर दिन हजारों लोग उमड़ रहे है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: 'शूर्पणखा' में जलने वाला था 11 महिलाओं का पुतला, हाईकोर्ट ने लगा दी रोक

विज्ञापन

470 फुट बाय 65 फुट के प्रवेश द्वार के ठीक सामने कलश की विशाल प्रतिकृति रखी गई है। दूसरी तरफ 30 फुट की देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा और राजबाड़ा की प्रतिकृति के साथ खजराना गणेश मंदिर की प्रतिकृति भी बनाई गई है। कृष्णगिरी पीठाधीश्वर आचार्य वसंत विजयानंद गिरि महाराज की ने इंदौर को इस आयोजन के लिए चुना है। उनका कहना है कि इंदौर उत्सव प्रेमी शहर है। असली आनंद आध्यात्मिक होता है, इसलिए इंदौर में सबसे बड़ा नवदुर्गा उत्सव बनाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

25 एकड़ भूमि पर बने इस परिसर को चार राज्यों के डेढ़ सौ से ज्यादा कलाकार ने बनाया है। रात के समय यह परिसर रोशनी के कारण ज्यादा आकर्षक दिखता है। बारिश से बचने के लिए पांडाल को वाॅटर प्रुफ बनाया गया है।

 

पांडाल में 25 हजार वर्गफीट में एक यज्ञ शाला है। जहां हर दिन हजारों परिवार हवन कर आहुतियां दे रहे है। इस परिसर में बाल क्रीड़ा उद्यान से लेकर संत निवास, मुख्य अतिथि विश्राम स्थल, खोया-पाया वस्तु केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र, शिशु पालन केंद्र से लेकर पुरुष और महिला प्रसादम केंद्र तक तैयार किए गए हैं। हर दिन शाम 7 से रात 10 बजे तक देवी भागवत कथा भी हो रही है। रोज शाम को परिसर लोगों से भर जाता है। सभी के प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed