फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Crime Branch arrested the main accused of Anil Dixit murder case from Gwalior

Indore: अनिल दीक्षित हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को ग्वालियर से क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 11:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 11:59 PM IST
सार

इंदौर में बहुचर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड के आरोपियों को 10 दिन बाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फरार आरोपियों पर तीस हजार का इनाम घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
Indore: Crime Branch arrested the main accused of Anil Dixit murder case from Gwalior
आरोपी लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाल रहे थे और पुलिस को चुनौती दे रहे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में बहुचर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड के आरोपियों को 10 दिन बाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फरार आरोपियों पर तीस हजार का इनाम घोषित किया गया था। प्लॉट के विवाद में अनिल दीक्षित की गोली मारकर हत्या करने का इन पर आरोप है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर के हीरा नगर में 10 दिन पहले हुए अनिल दीक्षित हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी सानू सागर और चयन सीके को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में थी। आरोपी लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाल रहे थे और पुलिस को चुनौती दे रहे थे। आरोपियों का दुर्लभ गैंग से जुड़ा होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


लगातार लोकेशन बदलने से पुलिस इन तक नहीं पहुंच पा रही थी। दोनों फरार आरोपियों पर इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने पहले दस हजार का इनाम घोषित किया था जिसके बाद इनाम की राशि बढ़ाकर तीस हजार रुपये कर दी गई थी। आखिरकार ग्वालियर से क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्वालियर से इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने प्लाट के विवाद में अनिल दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed