{"_id":"63ff9e3ee6fea90525075448","slug":"indore-crime-branch-arrested-land-mafia-deepak-jain-from-mathura-up-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: कुख्यात भूमाफिया दीपक जैन को इंदौर क्राइम ब्रांच ने मथुरा से पकड़ा, आज आला अधिकारी देंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: कुख्यात भूमाफिया दीपक जैन को इंदौर क्राइम ब्रांच ने मथुरा से पकड़ा, आज आला अधिकारी देंगे जानकारी
Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
सार
फरवरी 2021 में, इंदौर के तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंहा ने जमीन हड़पने के मामले में दीपक जैन के खिलाफ छह एफआईआर कराई थी और फिर उसपर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया गया था। तब से वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन
इंदौर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश पुलिस की इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार रात कुख्यात भूमाफिया दीपक जैन उर्फ दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा को मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी अधिकारियों ने दीपक जैन की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की मानें तो दीपक जैन लंबे समय से उत्तर प्रदेश के मथुरा में रुका था। पुलिस आज सुबह तक उसे लेकर इंदौर पहुंच सकती है, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे।
विज्ञापन
फरवरी 2021 में, इंदौर के तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने जमीन हड़पने के मामले में मद्दा के खिलाफ छह एफआईआर कराई थी और फिर उसपर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया था। बाद में मद्दा ने अपर मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजौरा के हस्ताक्षर वाला पत्र पुलिस को भेजकर कहा था कि उसकी गिरफ्तारी नहीं की जाए, क्योंकि उसपर लगा रासुका गृह विभाग ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
इंदौर पुलिस ने जब गृह विभाग से पत्र क्रमांक 3525/825/2022 की जानकारी मांगी तो पता चला कि ऐसा कोई पत्र जारी ही नहीं हुआ। इसके बाद इंदौर की खजराना पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था, जिसके बाद से दीपक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
