फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Crane hits woman in Indore, dies on the spot

Indore: इंदौर में क्रेन ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Thu, 31 Jul 2025 11:23 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 31 Jul 2025 11:23 AM IST
सार

यह हादसा एरोड्रम क्षेत्र के यादव मार्केट के समीप हुआ। महिला पैदल चल रही थी। तभी स्पीड से आ रही क्रेन का अगला पहिया महिला को रौंदता हुआ निकला। पहिए के नीचे महिला को देख चालक ने क्रेन रोकी। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: Crane hits woman in Indore, dies on the spot
क्रेन ने मारी महिला को टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम इलाके में क्रेन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला पैदल चल रही थी, तभी वह क्रेन के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख लोगों ने चालक को पकड़ा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चालक को गिरफ्तार किया और क्रेन को थाने ले गए। हादसे में मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

 

यह हादसा एरोड्रम क्षेत्र के यादव मार्केट के समीप हुआ। महिला पैदल चल रही थी। तभी स्पीड से आ रही क्रेन का अगला पहिया महिला को रौंदता हुआ निकला। पहिए के नीचे महिला को देख चालक ने क्रेन रोकी। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

महिला ने साध्वी जैसे वस्त्र पहन रखे थे और उसे अक्सर क्षेत्र में देखा गया है। उसके पास से पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं मिले। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला की फोटो भेजी है। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर लिया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। लोगों का कहना है कि क्रेन की स्पीड तेज थी और सड़क किनारे पैदल चल रही महिला चालक को नजर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed