फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Cracks in houses due to explosion of tunnels of Indore-Khandwa four lane, villagers demand compensatio

Indore:इंदौर-खंडवा फोरलेन की सुरंगों के विस्फोट से मकानों में आई दरारें, ग्रामीणों ने मांगा एनएचएआई से मुआवजा

Tue, 18 Jun 2024 02:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Jun 2024 02:26 PM IST
सार

तलाई नाका बस्ती में रहने वाले प्रवीण कुशवाह ने बताया कि दो साल पहले ही उन्होंनेे मकान बनाया था, लेकिन विस्फोट के कारण धरती में कंपन होता है। इससे मेरे मकान के दो कमरों में दरारें आ गई है। अब बारिश में पानी घर के भीतर आने का डर भी रहेगा।

विज्ञापन
Indore: Cracks in houses due to explosion of tunnels of Indore-Khandwa four lane, villagers demand compensatio
विस्फोट से दरारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोज गुजरने वाले हजारों वाहनों की राह आसान करने के लिए बनाए जा रहे इंदौर-खंडवा रोड फोरलेन का निर्माण कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए परेशानी की वजह बन रहा है। भैरवघाट पर सड़क के लिए तीन सुरंगें बनाने के लिए विस्फोट किए जा रहे है। इससे कई मकानों में दरारें आ गई है।

विज्ञापन

ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों से मकानों मेें हुए नुकसान का मुआवजा मांग रहे है,लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि विस्फोट के समय पत्थर भी उड़कर आते है। इससे घायल होने का खतरा भी बना रहता है।

विज्ञापन


रात में लगातार सुरंगों में काम किए जाने के कारण मशीनों की आवाजें होती है। इससे नींद भी खराब होती है। अफसरों का कहना है कि सुरंगों का काम अब पूरा होने वाला है। ग्रामीणों को विस्फोट के कारण आपत्ति है। जिन भवनों में नुकसान हुआ है। उसकी मरम्मत भी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस से ज्यादा घरों में दरारें

तलाई नाका बस्ती में रहने वाले प्रवीण कुशवाह ने बताया कि दो साल पहले ही उन्होंनेे मकान बनाया था, लेकिन विस्फोट के कारण धरती में कंपन होता है। इससे मेरे मकान के दो कमरों में दरारें आ गई है। अब बारिश में पानी घर के भीतर आने का डर भी रहेगा। इस बस्ती में रहने वाले एक परिवार के मकान मेें दरारों से आर-पार दिखाई देता है। दरारों से धूप की किरणें घर में आने लगी है।


 

204 किलोमीटर लंबाई में बन रहा फोरलेन हाइवे

इंदौर से खंडवा होते हुए इच्छापुर तक एनएचएआई फोरलेन हाइवे बना रहा है। 25 किलोमीटर के घाट सेक्शन वाले हिस्से में तीन सुरंगें बनाई जा रही है। चट्टानों को नियंत्रित विस्फोट की मदद से तोड़ा जा रहा है। फिलहाल घाट सेक्शन में ही काम बचा हुआ है। जिसे पूरा होने में सालभर का समय लग सकता हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed