Indore: इंदौर में गांधी प्रतिमा में दरारें, अब उसे बदलने की तैयारी, नई प्रतिमा दिलाएगी स्वच्छता की याद
गांधी जयंती पर जब कांग्रेसजन गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा के लिए गए थे तो उनका ध्यान प्रतिमा के खराब हिस्सों पर गया। इससे उन्होंने निगम अफसरों को भी अवगत कराया। इसके बाद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बैठक में गांधी प्रतिमा बदलने का प्रस्ताव रखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के रीगल तिराहे पर लगी गांधी प्रतिमा को नगर निगम बदलने की तैयारी कर रहा है। पुरानी प्रतिमा बरसो पुरानी है और उसमें दरारें भी आने लगी है। नई प्रतिमा का स्वरुप अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन निगम उसे स्वच्छता रैंकिंग में मिलने वाली प्रतिमा की तर्ज पर बना सकता है, ताकि प्रतिमा इंदौर की स्वच्छता के लिए भी याद रखी जा सके। नगर निगम को बीते सात सालों से स्वच्छता रैंकिंग के अवार्ड बतौर गांधी प्रतिमा दी जाती है।
गांधी जयंती पर जब कांग्रेसजन गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा के लिए गए थे तो उनका ध्यान प्रतिमा के खराब हिस्सों पर गया। इससे उन्होंने निगम अफसरों को भी अवगत कराया। इसके बाद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी महापौर परिषद बैठक में गांधी प्रतिमा बदलने का प्रस्ताव रखा।
महापौर सदस्यों की मंजूरी के बाद इस पर मुहर लगेगी। नई प्रतिमा लगाने के अलावा रोटरी को भी संवारा जाएगा। रोटरी वाले हिस्से में काफी चूहे हो चुके है और उन्होंने कई हिस्सों को खोखला कर दिया है। रोटरी का आकार थोड़ा छोटा भी किया जा सकता है, ताकि ट्रैफिक सुचारू रुप से चल सके। नई प्रतिमा में चरखा चलाते हुए गांधी जी, या बैठे हुए गांधीजी दिखाई दे सकते है, हालांकि इस पर सहमति के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
