फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Court handed over councilor Anwar Qadri on eight-day police remand

Indore:कोर्ट ने पार्षद अनवर कादरी को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा

Fri, 29 Aug 2025 02:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Aug 2025 02:38 PM IST
सार

कादरी को फंडिंग के लिए पैसा कहा से आता था। इसके सबूत जुटाने के लिए उसके बैंकों की जानकारी भी पुलिस जुटाने की तैयारी कर रही है। आठ दिन के बाद उसे फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान वह कहा-कहा रुका। इसका भी पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Indore: Court handed over councilor Anwar Qadri on eight-day police remand
पार्षद अनवर कादरी कोर्ट में पेश - फोटो : amar ujala

विस्तार

लव जिहाद के लिए फंडिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ढाई माह के बाद जिला कोर्ट में पेश हुआ। कोर्ट ने आठ दिन के रिमांड पर उसे पुलिस थाने को सौंप दिया है। कोर्ट से बाणगंगा पुलिस उसे ले गई। अब उससे फंडिंग के मामले में पूछताछ की जाएगी और पूर्व में गिरफ्तार हुए दो आरोपियों से उसका सामना भी कराया जा सकता है।

विज्ञापन

 

कादरी को फंडिंग के लिए पैसा कहा से आता था। इसके सबूत जुटाने के लिए उसके बैंकों की जानकारी भी पुलिस जुटाने की तैयारी कर रही है। आठ दिन के बाद उसे फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान वह कहा-कहा रुका। उसकी मदद किसने की। इसका भी पता लगाया जाएगा। पनाह देने के मामले में उन लोगों को भी आरोपी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

 

अग्रिम जमानत की कोशिश कर रहा था कादरी

 

कादरी फरारी के दौरान ही अग्रिम जमानत की कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसकी दिल्ली में रहने वाली बेटी आयशा मदद कर रही थी। वह पेशे से वकील भी है। आयशा ने जमानत के लिए कादरी से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करावाए थे। पुलिस जब दिल्ली पहुंची तो कादरी भाग गया था, लेकिन पुलिस ने मदद करने के आरोप में बेटी को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन



कादरी की जानकारी देने के लिए महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा ने दो लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की थी। कादरी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सख्त एक्शन लेने के निर्देश दे चुके थे, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। वह खुद कोर्ट में पेश हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed