फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News: Raja's family wrote a letter to PM Modi demanding a CBI inquiry

Indore Couple Missing News:राजा के परिजनों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की सीबीआई जांच की मांग

Fri, 06 Jun 2025 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Jun 2025 07:53 PM IST
सार

इंदौर में जब राजा रघुवंशी की शव यात्रा उनके निवास से निकली थी तो बड़ा पोस्टर परिजनों ने मकान पर लिखा था। राजा मरा नहीं है। उसे मारा गया है। सीबीआई जांच होना चाहिए। राजा की शव यात्रा में भी लोगों ने इंसाफ चाहिए। सीबीआई की जांच हो के नारे लगाए थे।

विज्ञापन
Indore Couple Missing News: Raja's family wrote a letter to PM Modi demanding a CBI inquiry
राजा के घर लगा सीबीआई जांच का पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम के लापता होने का मामला प्रधानमंत्री तक पहुंचा है। राजा के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन



मेघालय में मृत पाए गए राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि-हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है। मेघालय पुलिस ने इस केस को शुरुआत से ही हल्के में लिया। यदि पुलिस सजग रहती तो लापता होने के दूसरे दिन ही गुत्थी सुलझ सकती थी। विपिन ने कहा कि सीबीआई जांच से राजा को न्याय मिल सकता है और सोनम को ढूंढना आसान हो सकता है।
विज्ञापन

 

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: शिलांग में राजा की हत्या करने वालों की संख्या एक से ज्यादा, जैकेट की फोरेंसिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर में जब राजा रघुवंशी की शव यात्रा उनके निवास से निकली थी तो बड़ा पोस्टर परिजनों ने मकान पर लिखा था। राजा मरा नहीं है। उसे मारा गया है। सीबीआई जांच होना चाहिए। राजा की शव यात्रा में भी लोगों ने इंसाफ चाहिए। सीबीआई की जांच हो के नारे लगाए थे।

 

आपको बता दे कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय में हनीमून पर गए थे। इंदौर के इस जोड़े को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था। राजा का शव 2 जून को मेघालय के चेरापूंजी के पास एक खाई में मिला था, लेकिन सोनम अभी भी लापता है। दो सप्ताह बाद भी पुलिस उसे खोज नहीं पाई है। उसकी तलाश के लिए जांच जारी है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed