फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News: Raja had an argument with the shopkeeper over bad coffee, search for Sonam begins

Indore Couple Missing News:खराब काॅफी को लेकर राजा की हुई थी दुकानदार से बहस, सोनम की खोज शुरू

Tue, 03 Jun 2025 10:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Jun 2025 10:29 AM IST
सार

 राजा और सोनम जब खाई में उतरे थे तो उन्होंने काफी और केला खाया था। सोनम को काॅफी अच्छी नहीं लगी थी। इस कारण राजा ने दुकानदार से बहस की थी। पुलिस दुकानदार से भी पूछताछ कर रही है। उधर पुलिस ने मंगलवार सुबह से सोनम की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Indore Couple Missing News: Raja had an argument with the shopkeeper over bad coffee, search for Sonam begins
शिलांग में लापता सोनम की तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग गए दंपति में पति राजा का शव मिलने के बाद पुलिस अब इसकी गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। राजा का शव पुलिस को 11 वें दिन मिला है। पुलिस लूट और तात्कालिक विवाद के एंगल से पड़ताल कर रही है। खाई वाले हिस्से के ऊपर पार्किंग है। आशंका है कि वहां राजा का विवाद हुआ है और उसे मार कर खाई वाले हिस्से में फेंका गया है।

विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: राजा के शव से पर्स-मोबाइल और चेन गायब, हाथ में बंधी हुई स्मार्ट वॉच मिली; उलझती जा रही गुत्थी

विज्ञापन

यह भी पता चला है कि राजा और सोनम जब खाई में उतरे थे तो उन्होंने काफी और केला खाया था। सोनम को काॅफी अच्छी नहीं लगी थी। इस कारण राजा ने दुकानदार से बहस की थी। पुलिस दुकानदार से भी पूछताछ कर रही है। उधर पुलिस ने मंगलवार सुबह से सोनम की तलाश तेज कर दी है, क्योंकि उसका कोई पता नहीं चला है। राजा के शव के पास से एक महिला सफेद टी शर्ट, एक दवा भी मिली है। पुलिस यह भी पता कर रही टी शर्ट और दवाएं सोनम की है या किसी ने खाई में फेंक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजा और सोनम के लापता होने के बाद परिजन उनके साथ किसी तरह की वारदात होने की आशंका जता रहे थे। पुलिस  इस मामले में हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी में है। रात को परिजनों को भी थाने बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए है। फिलहाल पुलिस का फोकस सोनम को खोजने पर है। उसके मिलने के बाद गुत्थी सुलझ सकती है। खाई वाले हिस्से में ही सोनम की खोजबीन ड्रोन के माध्यम से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed