फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Corporation will spend three crores on Nehru Park swimming pool, it will be repaired, gym will also be

Indore: नेहरू पार्क स्वीमिंग पूल पर निगम करेगा तीन करोड़ खर्च, होगी मरम्मत, जिम भी बनेगा

Sun, 20 Oct 2024 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Oct 2024 08:10 PM IST
सार

40 साल पुराने इस स्वीमिंग पूल ने देश को कई खिलाड़ी दिए है। तीन माह पहले मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने नेहरु पार्क का दौरा किया था। तब खिलाडि़यों ने स्वीमिंग पूल को लेकर कई तरह की समस्याएं बताई थी।

विज्ञापन
Indore: Corporation will spend three crores on Nehru Park swimming pool, it will be repaired, gym will also be
40 साल पुराने इस स्वीमिंग पूल ने देश को कई खिलाड़ी दिए है। तीन माह पहले मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सबसे पुराने नेहरु पार्क के स्वीमिंग पूल बिल्डिंग औरर अन्य हिस्सों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए नगर निगम तीन करोड़ रुपये खर्च करेगा। दस साल पहले पुल की टाइल्स व उपकरण बदले गए थे। अब बिल्डिंग व अन्य हिस्सों की मरम्मत होगी और कुछ नए निर्माण भी होंगे।

विज्ञापन

 

40 साल पुराने इस स्वीमिंग पूल ने देश को कई खिलाड़ी दिए है। पहले इंदौर में निगम का यही स्वीमिंग पूल होता था। बाद में निजी और नए पूल भी शहर में बने। तीन माह पहले मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने नेहरु पार्क का दौरा किया था। तब खिलाडि़यों ने स्वीमिंग पूल को लेकर कई तरह की समस्याएं बताई थी। इसके बाद मेयर ने कंसलटेंट नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वीमिंग पूल के लिए टेंडर जारी किए।

विज्ञापन

 

जिम्नेशियम भी बनेगा

महापौर परिषद सदस्य नंदू पहाडि़या ने बताया कि स्वीमिंग पूल की गैलरी पर शेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा खिलाडि़यों के लिए जिम, शाॅवर, चेजिंग रुम बनाए जाएंगे। इसे खेल स्पर्धा के मानकों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। डायविंग प्लेटफार्म की मरम्मत भी जाएगी। डेढ़ साल के भीतर यह काम होगा। इस दौरान स्वीमिंग पूल कुछ समय के लिए बंद रखा जा सकता है। आपको बता दे कि इस स्वीमिंग पूल में हर रोज सैकड़ों बच्चे व युवक तैरना सीखने के लिए आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed