फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Corporation's bulldozers reached the dense business area Ranipura, removed more than 20 encroachments.

Indore: सघन व्यापारिक क्षेत्र रानीपुरा में पहुंचे निगम के बुलडोजर, 20 से ज्यादा कब्जे हटाए

Thu, 28 Dec 2023 08:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 28 Dec 2023 08:39 PM IST
सार

रानीपुरा में नगर निगम ने भी कुछ अस्थाई दुकानें किराए पर दे रखी थी। वर्षों से व्यापारी दुकानों का किराया नहीं चुका रहे थे। अफसरों ने उन अस्थाई दुकानों को हटा दिया। इस दौरान व्यापारी विरोध करते रहे।

विज्ञापन
Indore: Corporation's bulldozers reached the dense business area Ranipura, removed more than 20 encroachments.
रानीपुरा क्षेत्र से हटाए अतिक्रमण - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर शहर के व्यापारिक क्षेत्रों को अतिक्रमणमुक्त करने की जारी मुहिम में गुरुवार को इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र की बारी थी। इस व्यापारिक क्षेत्र में दो-तीन फुट की दुकानें और अेाटले किराए पर देकर कब्जेधारी हजारों रुपये किराया वसूल रहे थे।

विज्ञापन


निगम के बुलडोजर क्षेत्र में घुसे तो 20 से ज्यादा कब्जे हटाकर लौटे। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल साथ होने के कारण मुहिम बाधित नहीं हुृई।

विज्ञापन

सुबह दस बजे नगर निगम मुख्यालय से रिमूवल अमला रानीपुरा पुलिस चौकी के पास पहुंचा। अमले को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने दुकानों के बाहर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया, लेकिन दुकानों के बाहर लोहे के शेड हटाना उनके लिए मुश्किल था। बुलडोजर के विशालकाय पंजों ने शेड हटाना शुरू कर दिए। किसी ने तीन तो किसी ने पांच फीट फुटपाथ शेड और लोहे के एंगलों से घेर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


रानीपुरा में नगर निगम ने भी कुछ अस्थाई दुकानें किराए पर दे रखी थी। वर्षों से व्यापारी दुकानों का किराया नहीं चुका रहे थे। अफसरों ने उन अस्थाई दुकानों को हटा दिया। इस दौरान व्यापारी विरोध करते रहे कि उन्हें समय दिया जाए,लेकिन अफसरों ने कहा कि वर्षों से किराया नहीं दिया गया है, इसलिए दुकान पर हक नहीं बनता है।


तीन घंटे के दौरान रिमूवल गैंग 20 से ज्यादा कब्जे हटाए। इसके बाद सकरी गलियां चौड़ी नजर आने लगी। अफसरों ने चेतावनी भी दी कि यदि दुकानों के बाहर सामान रखा गया तो फिर बगैर अल्टीमेटम के उसे जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed