फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Cooler AC started working as temperature increased in Indore, power failure continued throughout the d

Indore: इंदौर में तापमान बढ़ते ही कूलर एसी चले, दिन भर होती रही बिजली गुल

Thu, 03 Oct 2024 07:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Oct 2024 07:03 PM IST
सार

इंदौर में बारिश का दौर अब पूरी तरह थम चुका है। गुरुवार को तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। तापमान भी 34 डिग्री तक जा पहुंचा। अब 15 अक्टूबर के बाद गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Indore: Cooler AC started working as temperature increased in Indore, power failure continued throughout the d
इंदौर में बढ़ा तापमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मानसून विदा हो चुका है। आसमान साफ है और तेज धूप, उमस व गर्मी से लोग परेशान होने लगे है। इंदौर में दिन का तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने के बाद पंखे, कूलर, एसी की की जरुरत महसूस हुई। इससे बिजली की खपत बढ़ गई और गुरुवार को कई बार बिजली की लुकाछुपी भी चलती रही। कई इलाकों में दिन में तीन से चार बार बिजली अाती-जाती रही। इससे लोग और परेशान हो गए।

विज्ञापन

 

इंदौर में बारिश का दौर अब पूरी तरह थम चुका है। गुरुवार को तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। तापमान भी 34 डिग्री तक जा पहुंचा। अब 15 अक्टूबर के बाद गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


रात और सुबह हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण इस सप्ताह बूंदा-बांदी भी हो सकती है, लेकिन तापमान में कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक शहर में ठंड असर दिखाने लगेगी। इंदौर में मानसून सीजन में 34 इंच से ज्यादा बारिश हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में चार इंच कम है,लेकिन शहर के ज्यादातर तालाबों का जलस्तर ठीक है।

 

बिजली गुल और मच्छरों से लोग परेशान

बारिश खत्म होने और तेज धूप के बाद शहर में मच्छर तेजी से पनप गए है और लोगों को इनसे बचने के लिए भी पंखे चलाना पड़ा रहे है। शिवाजी नगर, कुलकर्णी भट्टा, मालवा मिल, एलआईजी, स्कीम-136, विजय नगर, अन्नपूर्णा क्षेत्र में बार-बार दिन में बिजली गुल होती रही। शहर में कई स्थानों पर गरबा  आयोजन भी हो रहे है। इस कारण भी बिजली की डिमांड बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed