फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Controversy over event at Daly College; Digvijaya Singh asks—how is permission being granted?

इंदौर: डेली काॅलेज के आयोजन पर विवाद, दिग्विजय सिंह ने कहा- कैसे दे रहे अनुमति

Sun, 18 Oct 2026 08:10 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 18 Oct 2026 08:10 PM IST
सार

इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में आरएसएस के आयोजन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। डेली कॉलेज के पूर्व छात्र और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कॉलेज परिसर में संघ का आयोजन किए जाने पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Indore: Controversy over event at Daly College; Digvijaya Singh asks—how is permission being granted?
डेली काॅलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में आरएसएस के आयोजन को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। डेली कॉलेज के पूर्व छात्र दिग्विजय सिंह ने कॉलेज परिसर में संघ का आयोजन किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस संबंध में कॉलेज के प्रेसिडेंट विक्रम सिंह पंवार के समक्ष अपनी बात रखी। इसके अलावा, सिंह ने कहा कि वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर आयोजन स्थल बदलने की मांग करेंगे।

विज्ञापन

 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे दस साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी डेली कॉलेज में किसी राजनीतिक आयोजन के लिए परिसर उपलब्ध कराने को लेकर कॉलेज बोर्ड पर दबाव नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि डेली कॉलेज करीब डेढ़ सौ साल पुराना संस्थान है। एक ओल्ड डेलियन होने के नाते मुझे दुख है कि यहां डेढ़ सौ साल में कभी राजनीतिक आयोजन नहीं हुए, लेकिन पिछले दो साल से इस तरह के आयोजन हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

सिंह ने कहा कि इन आयोजनों से अभिभावक भी खुश नहीं हैं, लेकिन वे खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इसका विरोध कर रहे हैं। किसी भी शैक्षणिक संस्थान में राजनीति का प्रवेश होने से ऐसी संस्थाओं का मूल स्वरूप समाप्त होने लगता है। देश में शिक्षा का प्रसार विचारधारा के आधार पर करना भारतीय संस्कारों और संस्कृति का हिस्सा नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कॉलेज के हॉस्टल को खाली कराए जाने पर भी आपत्ति जताई। सिंह ने कहा कि हॉस्टल खाली करा दिया गया है, जहां आरएसएस के कार्यकर्ता रुकेंगे। उन्होंने इस व्यवस्था का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed