फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress seeks permission from officials for the event featuring Rahul Gandhi in Indore.

इंदौर : इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के आयोजन के लिए कांग्रेस ने मांगी अफसरों से अनुमति

Sun, 06 Sep 2026 08:48 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 06 Sep 2026 08:48 PM IST
सार

 इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर अब भी असमंजस बना हुआ है। नेहरू स्टेडियम के बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने खाली मैदान को आयोजन के लिए चुना है, लेकिन इंदौर विकास प्राधिकरण की जमीन पर आयोजन की अनुमति नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Indore: Congress seeks permission from officials for the event featuring Rahul Gandhi in Indore.
आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के आयोजन को लेकर अनुमति अभी तक नहीं मिल पाई है। नेहरू स्टेडियम नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने खाली मैदान में आयोजन करने का फैसला लिया है और मैदान को समतल किया जा रहा है, लेकिन अभी भी इसकी अनुमति नहीं मिली है। कांग्रेस नेता रविवार को कलेक्टर शिवम वर्मा से मिले। जिस जगह को कांग्रेस ने आयोजन के लिए चुना है, वह इंदौर विकास प्राधिकरण की है।

विज्ञापन

 

कांग्रेस ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जो पोस्टर लॉन्च किया है, उसमें भी आयोजन स्थल के लिए मैदान का नाम दिया गया है। कांग्रेस ने उसका नाम भारत जोड़ो मैदान दिया है, लेकिन उसकी अनुमति को लेकर भी असमंजस बना हुआ है।

विज्ञापन

 

उधर, राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि- सर्कस देखने हर कोई आ जाता है। उनके इस बयान पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है और कहा कि राहुल गांधी इंदौर सर्कस देखने नहीं आ रहे हैं, बल्कि भाजपा के जानवरों के रिंग मास्टर बनकर नचाने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, आयोजन स्थल को लेकर हो रहे असमंजस के बारे में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी का फोबिया हो रहा है। राहुल जहां भी आयोजन कर रहे हैं, युवा वर्ग उनका भरपूर साथ दे रहा है। भाजपा में इस कारण भय का माहौल है।राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अब तक 35 हजार से ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कांग्रेस नेता भी कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों से मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed