फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress protests against Minister Shah who made objectionable statement against Colonel Sofia, burns

Indore: कर्नल सोफिया के लिए आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री शाह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Wed, 14 May 2025 05:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 May 2025 05:02 PM IST
सार

 नेतागणों ने कर्नल सोफिया की तस्वीर गांधी प्रतिमा स्थल पर लगाई और उनका दूध व गंगाजल से अभिषेक किया।  शहर महिला कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया और मंत्री शाह का पुतला जलाया।

विज्ञापन
Indore: Congress protests against Minister Shah who made objectionable statement against Colonel Sofia, burns
कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस सेवादल ने मंत्री शाह का पुतला इंदौर में फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन

 

इससे जुड़ी खबर पढ़ें:बिगड़े बोल के कारण पहले मंत्री पद गंवा चुके है विजय शाह, पुलिस की पिटाई से पैर भी तुड़वा चुके है

विज्ञापन

इसके अलावा प्रदर्शन कर रहे नेतागणों ने कर्नल सोफिया की तस्वीर गांधी प्रतिमा स्थल पर लगाई और उनका दूध व गंगाजल से अभिषेक किया। इसके अलावा शहर महिला कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया और मंत्री शाह का पुतला जलाया। महिला कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि मंत्री शाह पहले भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके है। उनसे मंत्री पद छिना जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे ने कहा कि शाह मंत्री क्या विधायक पद के योग्य भी नहीं है। उन्हें तो भाजपा को निष्कासित किया जाना चाहिए। उन्होंने भारतीय सेना का अपमान किया है। 



आपको बता दे कि इंदौर के समीप मानपुर में आयोजित हलमा कार्यक्रम में मंत्री शाह ने कहा था कि जिन आंतकियों ने पहलगाम में लोगों को मारा, उनके कपड़े उतरवाए। उन आंतकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा।प्रधानमंत्री ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई। उनके इस बयान पर हल्ला मचा तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें तलब किया। इसके बाद उन्होंने अपे बयान पर खेद भी प्रकट कर लिया था।

कालिख पोतने पर 50 हजार के इमान की घोषणा

कांग्रेस पार्षद यशस्वी पटेल ने मंत्री शाह के मुंह पर कालिख पोतने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने के घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मंत्री का बयान शर्मसार करने वाला है। कर्नल सोफिया की तीन पीढि़यां देश की सेवा कर रही है और मंत्री धर्म के आधार पर बयान दे रहे है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed