फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress promoted NOTA in Indore, yet vote share did not increase compared to last election.

Indore:इंदौर में कांग्रेस ने किया नोटा का प्रचार, फिर भी पिछले चुनाव की तुलना में नहीं बढ़ा वोट शेयर

Thu, 06 Jun 2024 08:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Jun 2024 08:57 PM IST
सार

पिछले लोकसभा चुनाव में 5.20 लाख वोट कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी को मिले थे, यानि कांग्रेस के खाते में गए तीन लाख वोट इस बार चुनाव में भाजपा या दूसरे उम्मीदवारों को मिले।
 

विज्ञापन
Indore: Congress promoted NOTA in Indore, yet vote share did not increase compared to last election.
इस बार इंदौर में नोटा का रिकार्ड बना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा मार्जिन की जीत और नोटा को सर्वाधिक वोट का रिकार्ड बना। इंदौर में कांग्रेस ने नोटा का प्रचार किया, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में कांग्रेस को मिले तीन लाख वोट भाजपा व अन्य उम्मीदवारों की तरफ शिफ्ट हुए, यानि नोटा को उतने वोट इंदौर में नहीं मिले, जितना कांग्रेस का परंपरागत वोटबैंक यहां है।

विज्ञापन

कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार की नाम वापसी के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी नेे कहा था कि इंदौर में कांग्रेस किसी अन्य उम्मीदवार को समर्थन नहीं देगी। कांग्रेस की विचारधार से जुड़े वोटर नोटा को वोट दे सकते है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने इसे लेकर रैलियां भी निकाली। इसका असर ये यह रहा कि 2.18 लाख लोगों ने नोटा का विकल्प चुना। इनमें वे वोटर शामिल थे जो कांग्रेस की  विचारधारा से जुड़े है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में 5.20 लाख वोट कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी को मिले थे, यानि कांग्रेस के खाते में गए तीन लाख वोट इस बार चुनाव में भाजपा या दूसरे उम्मीदवारों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि कांग्रेस नोटा को लेकर और माहौल बनाती तो नोटा का वोट शेयर और ज्यादा होता। पिछले लोकसभा चुनाव मेें भाजपा का वोट शेयर 65 प्रतिशत था, जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 32 प्रतिशत रहा था। इस बार नोटा सबसे ज्यादा मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों से डाला गया। पांच और एक नंबर विधानसभा सीट के खजराना, चंदन नगर क्षेत्र से थोकबंद वोट नोटा को मिले। 100 से ज्यादा बूथों पर भाजपा उम्मीदवार लालवानी से ज्यादा वोट नोटा को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed