फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress leaders got angry after seeing the picture of Goddess Ahilya under the cutout of PM

Indore News: देवी अहिल्या का अपमान देख कांग्रेस नेताओं में उबाल, आयोजकों ने हटाए पीएम के कटआउट, जानें मामला

Sat, 09 Nov 2024 06:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Nov 2024 06:32 PM IST
सार

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित तलवारबाजी के रिकॉर्ड बनाने के कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े कटआउट के नीचे लगाए जाने पर कांग्रेस ने विरोध जताया।

विज्ञापन
Indore: Congress leaders got angry after seeing the picture of Goddess Ahilya under the cutout of PM
कार्यक्रम में लगाया गया कटआउट जिसका विरोध हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में तलवारबाजी का रिकॉर्ड बनाने के कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े कटआउट के नीचे लगाई गई। इसे कांग्रेस ने देवी अहिल्या का अपमान बताते हुए आपत्ति दर्ज की तो स्टेडियम के आधे कटआउट हटा लिए गए।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि देवी अहिल्या की तस्वीर नेताओं के कदमों पर लगाकर प्रदेश सरकार ने इंदौरवासियों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है। देवी अहिल्या का अपमान किया गया। सरकार महिला अपराधों को रोकने में नाकाम है ही और अब महान हसियों का अपमान भी कर रही है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए और लाडली बहना योजना की किस्त जारी की।
विज्ञापन


20 से ज्यादा कटआउट हटे
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में तलवारबाजी में रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए थे। इन काटआउट के साथ ही देवी अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर भी लगाई गई थी, लेकिन ये तस्वीर कटआउट में पीएम और सीएम के पैरों के पाास लगाई गई थी। इस कारण देवी अहिल्या का कद पीएम और सीएम से छोटा हो गया। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराते हुए सरकार का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे हरकत को देवी अहिल्या का अपमान बताया। इस कार्यक्रम में स्टेडियम में 20 से ज्यादा कटआउट लगाए गए थे। कांग्रेस की आपत्ति के बाद आयोजकों ने ताबड़तोड़ आधे कटआउट हटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed