फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress leader throws soot on the board of ED office, beaten up by police

Indore: कांग्रेस नेता ने ED दफ्तर के बोर्ड पर फेंकी कालिख, पुलिस ने पीटा, सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध

Wed, 27 Jul 2022 12:20 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 12:20 AM IST
सार

ED के इंदौर स्थित दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। एक पदाधिकारी ने ईडी के बोर्ड पर कालिख फेंक दी, इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Indore: Congress leader throws soot on the board of ED office, beaten up by police
ईडी के इंदौर स्थित दफ्तर के बाहर लगे बोर्ड पर कांग्रेस ने कालिख छिड़क दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनिया गांधी से ED की लगातार पूछताछ का अब मध्य प्रदेश में भी विरोध होने लगा है। मंगलवार को ED के इंदौर स्थित दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। एक पदाधिकारी ने ईडी के बोर्ड पर कालिख फेंक दी, इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि इंदौर कांग्रेस ने इंदौर में प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस पर प्रदर्शन करना तय किया था। युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमीज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता ईडी दफ्तर पर कालिख पोतने और भाजपा का स्टीकर लगाने पहुंचे थे।  वे ईडी के बोर्ड की जगह भाजपा का बोर्ड लगाने गए थे। 
विज्ञापन


घटना के वीडियो में पुलिसकर्मी  युवा कांग्रेस की शहर ईकाई के महासचिव निखिल वर्मा को पकड़कर रोकने की कोशिश करता दिख रहा है। इसके बाद भी निखिल एक स्प्रे की मदद से ईडी के बोर्ड पर कालिख फेंकने पर सफल हो गया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद भी वह बेकाबू होने की कोशिश करता रहा, साथ ही कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाता रहा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठी और थप्पड़ लगा दिए। बताया गया कि युवक कांग्रेस का ईडी का नाम बदलकर भाजपा दफ्तर करने का प्रोग्राम दोपहर 12.30 तय था। इसलिए पुलिस भी यहां तैनात थी, लेकिन ईडी ऑफिस के बोर्ड पर कालिख पोतने का प्रोग्राम अचानक तय हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमीज खान ने बताया कि हमारी योजना ईडी दफ्तर का नाम बदलकर भाजपा कार्यालय रखने की थी। यह काम इसलिए किया जा रहा है कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को यहां प्रताड़ना दी जाती है। पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया। हम कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed