फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Congress: Indore City Congress President changed for three and a half years, responsibility to Bagdi

Indore Congress: साढ़े तीन साल बाद बदला इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, अरविंद बागड़ी को मिली जिम्मेदारी

Sun, 22 Jan 2023 10:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 10:39 PM IST
सार

इंदौर में साढ़े तीन साल बाद विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।सदाशिव यादव को  जिला अध्यक्ष बनाया है। 

विज्ञापन
Indore Congress: Indore City Congress President changed for three and a half years, responsibility to Bagdi
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद बागड़ी को और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव को बनाया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 64 शहरों और जिलों में अध्यक्ष बदले हैं। इंदौर में साढ़े तीन साल बाद विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


इस पद के लिए पूर्व विधायक अश्विन जोशी, राजेश चौकसे, केके यादव भी प्रयासरत थे। जिला अध्यक्ष के पद सदाशिव यादव को दोबारा मौका दिया गया है, हालांकि इस पद के लिए भी कई नेता दौड़ में शामिल थे, लेकिन विधायक जीतू पटवारी अपने समर्थक को फिर से अध्यक्ष बनवाने में सफल रहे। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर के 9 नेताओं को शामिल किया गया है, जो नेता शहर अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे, उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में लिया गया है। 
विज्ञापन


टंडन के इस्तीफे के बाद मिला था मौका
विनय बाकलीवाल पहले कार्यकारी शहर अध्यक्ष थे, लेकिन प्रमोद टंडन के भाजपा में शामिल होने के बाद बाकलीवाल को अध्यक्ष पद का जिम्मा दिया गया। इस पद पर बाकलीवाल साढ़े तीन साल से काबिज थे। उन्हें बदलने की मांग भी कांग्रेस में उठ रही थी और एक धड़े ने तो प्रदर्शन भी शुरू कर दिया था। अरविंद बागड़ी को सामाजिक समीकरणों का लाभ मिला। वे वैश्य समाज से आते हैं, हालांकि दूसरे समाजों के नेताओं को कार्यकाारिणी में मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 नेताओं को प्रदेश कार्यकाारिणी में मौका
प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अभय दुबे, अजय चौरड़िया, अर्चना जायसवाल, चंद्रप्रभाष शेखर, शोभा ओझा, स्वप्निल कोठारी, महासचिव पद पर हेमंत पाल, केके यादव, विनय बाकालीवाल को शामिल किया गया है। पिछली बार जो नेता प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल थे, उनमें कई के नाम इस बार शामिल नहीं किए गए। माना जा रहा है कि बाद में भी कार्यकारिणी का विस्तार होगा और दूसरे नेताओं को भी मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed