फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Congress: AICC changes decision after Kamal Nath's displeasure, postponement of Bagdi's appointment

Indore Congress: कमलनाथ की नाराजगी के बाद AICC ने बदला फैसला, शहर अध्यक्ष पद पर बागड़ी की नियुक्ति पर स्थगन

Tue, 24 Jan 2023 10:06 AM IST
Arvind Tiwari अरविंद तिवारी
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:06 AM IST
सार

Indore City Congress President: इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद बागड़ी की नियुक्ति को होल्ड कर दिया गया है। बागड़ी की नियुक्ति में पटवारी की अहम भूमिका थी और उन्होंने कमलनाथ द्वारा भेजी सूची में दिल्ली में बदलाव करवा कर यह निर्णय करवाया था।

विज्ञापन
Indore Congress: AICC changes decision after Kamal Nath's displeasure, postponement of Bagdi's appointment
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद बागड़ी की नियुक्ति को होल्ड कर दिया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की नाराजगी के बाद इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद बागड़ी की नियुक्ति को होल्ड कर दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश के प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल सोमवार शाम एक आदेश जारी कर बागड़ी को आगामी आदेश तक होल्ड कर दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार रात मध्यप्रदेश में कई संगठनात्मक नियुक्तियां की गई थीं और इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विनय बाकलीवाल के स्थान पर अरविंद बागड़ी को अध्यक्ष बनाया गया था। इस नियुक्ति का कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया था और सोमवार दोपहर इंदौर के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मिलकर स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें यह नियुक्ति किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। 
विज्ञापन


भारी विरोध को देखते हुए कमलनाथ में इन नेताओं के सामने ही प्रदेश प्रभारी से बात की थी और स्पष्ट किया था कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से बागड़ी के नाम से अनुशंसा ही नहीं की गई ऐसे में उन्हें अध्यक्ष किस आधार पर बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ की नाराजगी के बाद ही केंद्रीय नेतृत्व ने अपना फैसला बदला और शाम को बागड़ी की नियुक्ति होल्ड कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले के बाद अब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी कमलनाथ के निशाने पर आ सकते हैं। बागड़ी की नियुक्ति में पटवारी की अहम भूमिका थी और उन्होंने कमलनाथ द्वारा भेजी सूची में दिल्ली में बदलाव करवा कर यह निर्णय करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed