फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Condition of Siyaram Baba of Khargone known, devotees who reached the ashram are chanting.

Indore: खरगोन के सियाराम बाबा की हालत स्थिर, आश्रम पहुंचे भक्त कर रहे जाप

Sat, 07 Dec 2024 11:06 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 07 Dec 2024 11:06 AM IST
सार

सियाराम बाबा को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था, डाक्टर उन्हें डिस्चार्ज करने के पक्ष में नहीं थे,लेकिन बाबा के आश्रम जाने की जिद के कारण उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Indore: Condition of Siyaram Baba of Khargone known, devotees who reached the ashram are chanting.
भक्त बाबा के खिड़की से दर्शन कर रहे है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खरगोन के समीप नर्मदा तट किनारे भट्यान गांव के आश्रम में रहने वाले संत सियाराम बाबा की हालत स्थिर है। गत दिनों वे निमोनिया से पीडि़त होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे। छह दिन पहले ही अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई और वे फिर से भक्तों से मुलाकात करने लगे थे, लेकिन दो दिन से फिर उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में भक्त आश्रम पहुंच रहे है और खिड़की से उनके दर्शन कर रहे है। आश्रम में भक्त बाबा के लिए जाप भी कर रहे है।

विज्ञापन

 

डिस्चार्ज के समय भी तबीयत ठीक नहीं थी

सियाराम बाबा को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था, डाक्टर उन्हें डिस्चार्ज करने के पक्ष में नहीं थे,लेकिन बाबा के आश्रम जाने की जिद के कारण उन्हें छुट्टी दे दी गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डाक्टरों को उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने और चेकअप के निर्देश दिए हुए थे। डाक्टरों की टीम शनिवार को भी आश्रम में पहुंच गई।

विज्ञापन


संत सियाराम बाबा को गत दिनों निमोनिया की शिकायत होने के बाद सनावद के अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें काफी कमजोरी आ गई थी। तबीयत खराब होने के कारण संत के अनुयायी भी अस्पताल में पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह जब भक्तों का बाबा की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में भक्तों के आश्रम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्त आश्रम के बाहर बैठकर भजन गाते नजर आ रहे है या जाप कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 वर्षों तक मौन धारण किया

संत सियाराम बाबा ने नर्मदा किनारे अपने आश्रम बनाया। उनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। बाबा ने बारह वर्षों तक मौन भी धारण कर रखा था। जो भक्त आश्रम में उनसे मिलने आता है और ज्यादा दान देना चाहता है तो वे इनकार कर देते है।



वे सिर्फ दस रुपये का नोट ही लेते है। उस धनराशि का उपयोग भी वे आश्रम से जुड़े कामों में लगा देते है। बाबा ने नर्मदा नदी के किनारे एक पेड़ के नीचे तपस्या की और बारह वर्षों तक मौन रहकर अपनी साधना पूरी की। मौन व्रत तोड़ने के बाद उन्होंने पहला शब्द सियाराम बाबा कहा तो भक्त उन्हें उसी नाम से पुकारने लगे। हर माह हजारों भक्त उनके आश्रम में आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed