फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Commissioner said - Alert the people around if the water level in the dams rises

Indore: कमीश्नर ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, कहा- बांधों में जलस्तर बढ़ने पर आसपास के लोगों को करें अलर्ट

Sun, 24 Jul 2022 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 05:14 PM IST
सार

इंदौर कमीश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने रविवार को इंदौर संभाग के सभी कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि बांधों में बढ़ते हुए जल स्तर की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। 

विज्ञापन
Commissioner said - Alert the people around if the water level in the dams rises
इंदौर कमीश्नर ने सभी कलेक्टरों से चर्चा की। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लगातार बारिश से बांधों में बढ़ते जलस्तर एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में इंदौर कमीश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने रविवार को इंदौर संभाग के सभी कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि बांधों में बढ़ते हुए जल स्तर की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। यदि जलस्तर ज्यादा बढ़ता है तो पहले से ही आसपास के क्षेत्र के लोगों को मुनादी पिटवा कर, कोटवार और पटवारी के माध्यम से सचेत करा कर अलर्ट जारी किया जाए। 
विज्ञापन


वीसी में पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता एवं संभाग के सभी कलेक्टर उपस्थित रहे। कमीश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सभी कलेक्टर से चर्चा कर नदियों के जलस्तर एवं उनके पास बसे गांव के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन बांधों में जल स्तर ज्यादा बढ़ रहा है वहां बोटिंग आदि गतिविधियां तत्काल रूप से बंद कर दी जाएं। कांवड़ यात्रियों के लिए सभी प्रमुख एवं छोटे मार्गों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। सभी कलेक्टरों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख मार्गों पर भारी वाहन जैसे ट्रक आदि का आवागमन प्रतिबंधित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कमीश्नर शर्मा ने कहा कि यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए हर 20 किलोमीटर पर एक मेडिकल वाहन की व्यवस्था की जाए। वाहन में चिकित्सक के साथ-साथ जरूरी फर्स्ट एड का सामान भी उपलब्ध रहे। पुलिस महानिरीक्षक गुप्ता ने बताया कि मार्गों में बने ब्रिज पर गाड़ियों की ओवरस्पीडिंग ना हो इसके लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जा रही है। कमीश्नर ने निर्देश दिए कि सभी कलेक्टर कांवड़ यात्रा वाले छोटे मार्गों पर उचित व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा कर कार्यनीति तैयार करें। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए सभी जरूरी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सभी यात्रा मार्गों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed