फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Collector approved retrofitting scooty for 62 disabled people in a single day

Indore News: इंदौर कलेक्टर ने एक ही दिन में 62 दिव्यांगों के लिए स्वीकृत कर दी रेट्रोफिटिंग स्कूटी

Tue, 12 Dec 2023 08:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 12 Dec 2023 08:31 PM IST
सार

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जनसुनवाई में जरूरतमंदों को आवश्यकता अनुसार मदद दी, रोजगार, शिक्षा और अन्य दैनिक कार्यों में मदद की
 

विज्ञापन
Indore Collector approved retrofitting scooty for 62 disabled people in a single day
दिव्यांगों की मदद करते इंदौर कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जनसुनवाई में रोजगार, शिक्षा और अन्य दैनिक कार्यों में मदद के लिए 62 दिव्यांगों को रेट्रोफिटिंग स्कूटी स्वीकृत की। उन्होंने दिव्यांगों की समस्याओं को विशेष रूप से सुना और उनका हाथोहाथ निराकरण सुनिश्चित किया। साथ ही उन्होंने जनसुनवाई में आये अन्य जरूरतमंदों की समस्याओं को सुनकर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप मदद दी।
विज्ञापन

      जनसुनवाई में आज दिव्यांग एमआर टेन निवासी धरमदास पाल पहुंचे। धरमदास पाल ने  बताया कि मैं प्रायवेट नौकरी करता हूं और मुझे नौकरी पर जाने आने में परेशानी होती है। मैं जाने आने के लिए सिटी बस का उपयोग करता हूं। सिटी बस में चढ़ने उतने के लिए लोगों के सहारे की जरूरत होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने बात को गंभीरता से सुनकर रेट्रोफिटिंग स्कूटी स्वीकृत कर दी।
विज्ञापन

            जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने तत्कालिक जरूरतों की पूर्ति के लिए सुनील पिता कपिल को 15 हजार, इंदिरा परसिया पिता रमेश को दस हजार रुपए तथा अन्य को रेडक्रास से मदद स्वीकृत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed