Indore News: रेप के बाद नॉनवेज खिलाया और कलावा निकलवा लिया, मोहसिन पर तीन FIR दर्ज
Indore News: ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर तीन केस दर्ज हो चुके हैं। नाबालिग के बाद अब एक महिला वकील और एक आदिवासी महिला ने केस दर्ज करवाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर तीन अलग अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। गुरुवार को नाबालिग के द्वारा पाक्सो में केस दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर रेप, धमकी देने और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज किया है, वहीं दूसरी महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ और जातिगत टिप्पणी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अन्नपूर्णा थाना में दोनों ही महिलाओं ने कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पीड़िताएं गुरुवार को थाने पहुंचीं और अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक मोहसिन पर तीन एफआईआर हो चुकी हैं। शुक्रवार को एक पीड़िता ने सामने आकर मोहसिन की पूरी सच्चाई भी मीडिया के सामने बयां की है।
महिला वकील के साथ कोच ने कई बार किया बलात्कार, शादी के बाद भी जारी रखा ब्लैकमेल
पहली पीड़िता, जो पेशे से वकील है और एलएलएम की पढ़ाई कर रही है, उसने बताया कि वह फरवरी 2021 में शूटिंग सीखने के लिए ड्रीम ओलंपिक एकेडमी गई थी, जहां मोहसिन खान उसका कोच था। जुलाई 2022 में एक दिन कोच ने उसे फ्लैट पर बुलाया और जबरन बलात्कार किया। विरोध करने पर धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसकी बदनामी होगी और कोई उससे शादी नहीं करेगा। कोच ने फरवरी 2022 से दिसंबर 2023 के बीच कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शादी के बाद भी मोहसिन उसे ब्लैकमेल करता रहा। अप्रैल 2025 में जब वह इंदौर वापस आई, तो आरोपी ने फिर से धमकी देकर रेप किया और कहा कि उसकी बात नहीं मानी तो फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। इस दौरान उसने पीड़िता को जबरन नॉनवेज खिलाया और कलावा उतरवा लिया।
आदिवासी महिला के साथ की गई अश्लील हरकतें, जातिसूचक गालियों से किया अपमान
दूसरी पीड़िता एक आदिवासी महिला है, जो शूटिंग एकेडमी में काम करने के लिए आई थी। एकेडमी तीसरी मंजिल पर है जबकि कोच मोहसिन का फ्लैट दूसरी मंजिल पर है। महिला ने आरोप लगाया कि मोहसिन उसे बार-बार फ्लैट में बुलाकर बैठाता था और 16 मई को उसके साथ अश्लील बातें करते हुए पैरों को छूने जैसी हरकतें कीं। जब महिला ने विरोध किया तो मोहसिन ने दबाव डालते हुए कहा कि ऊपर नहीं जाना है, नीचे ही बैठना होगा। महिला ने आरोप लगाया कि कोच अन्य लड़कियों से भी डबल मीनिंग बातें करता था और जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहता था। उसने जुलाई 2024 में नौकरी छोड़ दी, लेकिन जब सैलरी मांगी तो उसे जातिसूचक गालियां देकर धमकाया गया।
पुलिस ने दर्ज किए बलात्कार और छेड़छाड़ के केस, आरोपी के खिलाफ पहले भी आ चुके हैं आरोप
21 मई को जब दूसरी पीड़िता को पता चला कि मोहसिन खान के खिलाफ पहले से शिकायत दर्ज हो चुकी है, तो उसने अपने भाई को सब कुछ बताया और थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर बलात्कार, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज किया है, वहीं आदिवासी महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ और जातिगत टिप्पणी की धाराओं में एफआईआर की गई है। इससे पहले भी मोहसिन खान पर कई लड़कियों को शिकार बनाने के आरोप सामने आ चुके हैं। पुलिस अब आरोपी से और पूछताछ करने के लिए फिर से रिमांड लेने की तैयारी में है।
लड़कियों के फोटो वीडियो मिले
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
