Indore:इंदौर में छाए बादल, रात का तापमान तीन डिग्री बढ़ गया
शुक्रवार रात का तापमान 15.4 डिग्री रहा। जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा, जबकि दिन का तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार रात और दिन के तापमान में इस तरह का अंतर सप्ताह भर रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में ठंड के तेवर तीखे तेवरों पर बादलों ने ब्रेक लगा दिया है। इंदौर में लगातार रात का पारा लुढ़क रहा था, लेकिन गुरुवार रात छाए बादलों के बाद रात का पारा तीन डिग्री उछल गया। 11 डिग्री तक रहने वाला तापमान अचानकर 15.4 डिग्री तक जा पहुंचा, हालांकि बादलों के कारण दिन में धूप नहीं निकली और लोगों को दिन में ठंड महसूस होती रही।
शुक्रवार रात का तापमान 15.4 डिग्री रहा। जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा, जबकि दिन का तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार रात और दिन के तापमान में इस तरह का अंतर सप्ताह भर नजर आएगा और धूप भी ज्यादा नहीं निकलेगी।
इंदौर सहित आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान और गुजरात तक है और उसे अरब सागर की नमी भी मिल रही है।
इस वजह से बादल छाए हुए है, हालांकि इस कारण तेज बारिश होने के आसार नहीं है, लेकिन सुबह के समय हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। हवा का रुख भी अब दक्षिण पूर्वी हो गया है। अभी तक उत्तर भारत की ठंडी हवाएं इंदौर में ठंड बढ़ा रही थी, लेकिन हवा का रुख बदलने के साथ ठंड का असर कम हो गया। रविवार तक शहर में बादल छाए रह सकते है और रात के तापमान में बढ़ौत्री दर्ज हो सकती है।
