फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Class 11th student raped in Indore, youth living in the neighborhood took her to the restaurant

Indore: इंदौर में कक्षा 11 वीं की छात्रा के साथ रेप, पड़ोस में रहने वाला युवक ले गया था रेस्टोरेंट में

Tue, 29 Oct 2024 08:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Oct 2024 08:03 PM IST
सार

छात्रा ने बताया कि उसके मामा उज्जैन के समीप एक गांव में रहते है। छात्रा अक्सर वहां जाती थी। मामा के घर के पड़ोस में रहने वाला युवक राज पिता विक्रम उससे अक्सर बातें करता था। छात्रा ने बताया कि 20 अक्टूबर को युवक इंदौर आया।

विज्ञापन
Indore: Class 11th student raped in Indore, youth living in the neighborhood took her to the restaurant
इंदौर में छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाली छात्रा को उसके मामा के पड़ोस में रहने वाला युवक बहला फुसला कर गांधी नगर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में ले गया और उसके साथ गंदी हरकत की। छात्रा ने गांधी नगर थाना क्षेत्र में युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।

विज्ञापन

 

छात्रा ने बताया कि उसके मामा उज्जैन के समीप एक गांव में रहते है। छात्रा अक्सर वहां जाती थी। मामा के घर के पड़ोस में रहने वाला युवक राज पिता विक्रम उससे अक्सर बातें करता था। धीरे-धीरे उसने मेलजोल बढ़ाया। छात्रा ने बताया कि 20 अक्टूबर को युवक इंदौर आया। वह मोती तबेला मार्ग पर खड़ी थी।

विज्ञापन

 

 

तब वहां पर राज आया और कहा कि किसी रेस्टोरेंट में चलकर बातें करते है। रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के बाद वह वहां के एक रुम में ले गया और रेप किया। इस दौरान उसने चुपके से वीडियो भी बना लिए। इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन पहले फिर उसने छात्रा को मिलने बुलाया। उनसे मना किया तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद छात्रा तनाव में आ गई।आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की बात उनसे परिजनों को बताई। परिजन उसे साथ लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ भी एक्शन लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed