फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Children's ashram was running without registration, 21 girls were sent to girls' home, ashram sealed.

Indore: बगैर पंजीयन चल रहा रहा था बाल आश्रम, 21 बच्चियों को बालिका गृह भेजा,आश्रम सील

Fri, 12 Jan 2024 10:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 12 Jan 2024 10:04 PM IST
सार

अधिकारियों की टीम को शुक्रवार को विजय नगर क्षेत्र  में संचालित हो रहे वात्सल्यपुरम बाल आश्रम की जांच के लिए भेजा था। निरीक्षण में पाया गया कि संस्था में 25 बच्चियां पंजीकृत हैं जो की 12 वर्ष  से कम उम्र की है। 

विज्ञापन
Indore: Children's ashram was running without registration, 21 girls were sent to girls' home, ashram sealed.
आश्रम को सील किया गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

प्रशासन ने इंदौर के विजयनगर में एक बाल आश्रम को सील किया है। जिसमें 21 बच्चियां मिली। उन्हें राजकीय बाल आश्रम और बालिका गृह में शिफ्ट कराया गया। आश्रम में कुल 25 बच्चियां पंजीकृत थी। चार बच्चियां उनके घर गई हुई थी। अफसर उनके परिजनों से संर्पक कर उनकी जानकारी जुटा रहे है।

विज्ञापन

विजय नगर का वात्सल्यपुरम बाल आश्रम बगैर अनुमति व पंजीयन के वर्षों से संचालित हो रहा था। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर एसडीएम घनश्याम धनगर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति के अधिकारियों की टीम को शुक्रवार को विजय नगर क्षेत्र में संचालित हो रहे वात्सल्यपुरम बाल आश्रम की जांच के लिए भेजा था। निरीक्षण में पाया गया कि संस्था में 25 बच्चियां पंजीकृत हैं जो की 12 वर्ष से कम उम्र की है।जिसमें पांच बच्चियां अनाथ है।

विज्ञापन


संस्था का जेजे एक्ट की धारा-41 के तहत पंजीकरण के कोई दस्तावेज नहीं पाए गये। बाल आश्रम संचालित करने की कोई अनुमति भी नहीं मिली। संस्था में सुरक्षा तथा दस्तावेजीकरण में अनेक कमियां पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के सामने कोई भी जवाबदार व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने संस्था के दस्तावेज जप्त कर संस्था को सील कर दिया गया। इस आश्रम की समस्त बच्चियों को रेस्क्यू कर मेडिकल कराने के बाद राजकीय बाल आश्रम एवं जीवन ज्योति बालिका गृह में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed