फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Child labourers are brought from Bengal to do dangerous work

Indore News: अग्नि सुरक्षा के तहत प्रशासन ने मारा छापा, आभूषण कारखाने से 27 सिलिंडर जब्त, बाल श्रमिक मिले

Fri, 28 Mar 2025 08:50 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 28 Mar 2025 08:50 AM IST
सार

शहर में अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि पुराने बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की कमी के कारण आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। जांच में सामने आया कि बाल श्रमिकों को बंगाल से लाया जाता है।

विज्ञापन
Indore: Child labourers are brought from Bengal to do dangerous work
कारखााने पर जांच करतीं एसडीएम निधि वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की मोरसेली गली में प्रशासन की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। यहां मेटल पिघलाकर आभूषण बनाने वाले कारखाने पर कई अनियमितताएं मिली। इस दौरान कारखाने से 27 घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए। इसके अलावा इस क्षेत्र की पांच दुकानों में भी पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं पाए गए। इतना ही नहीं यहां बाल श्रमिक काम करते मिले हैं। टीम ने कार्रवाई करते हुए संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रशासन ने 'अग्नि सुरक्षा' के लिए शहर में अभियान चलाया हुआ है। शहर के पुराने इलाकों की छोटी गलियों में कारखाने संचालित होते हैं, लेकिन वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं होते हैं। हाल ही में क्लाथ मार्केट में छह दुकानों में आग लग गई थी। इससे पहले सराफा में भी एक मकान में आग लगने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लेफ्टिनेंट कर्नल ने महिला आरक्षक से 13 साल तक किया दुष्कर्म, खुद को कुंवारा बताकर दिया शादी का झांसा
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल से लाया जाता है बाल श्रमिकों को
प्रशासन के छापेमारी में बाल श्रम का भी बड़ा मामला सामने आया है। यहां दुकान संचालक इन बाल श्रमिकों से खतरनाक काम कराते हैं। जैसे मेटल पिघलाने, तेजाब से धातु धोने का काम कराया जाता है। इन बच्चों को बंगाल से लाया जाता है और उनके माता-पिता को सालभर का पैसा इसके एवज में दिया जाता है। इस क्षेत्र में कई अन्य संस्थान हैं, जहां बाल श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। प्रशासन अन्य क्षेत्रों की जांच भी करेगा और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ये कैसा पुस्तक मेला, पहले ही दिन खत्म हो गईं किताबें; अभिभावक परेशान

खाद्य विभाग ने जब्त किए सिलिंडर
एसडीएम निधि वर्मा ने कमला टाॅवर के जिस कारखाने पर छापा मारा है। वहां भी सिलिंडरों से धातु पिघलाकर ज्वेलरी बनाई जा रही थी, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। यहां से सिलिंडरों को खाद्य विभाग ने जब्त किया है। संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed