फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Yadav said- Indore Metropolitan Act will speed up the development of Malwa

Indore: मुख्यमंत्री यादव बोले- इंदौर मेट्रोपाॅलिटन एक्ट मालवा के विकास को देगा गति

Wed, 06 Aug 2025 08:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Aug 2025 08:03 AM IST
सार

समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर आने वाले 25 वर्षों के लिए तैयार हो रहा है। ट्रैफिक हो या जल प्रबंधन, हर चुनौती का समाधान तय है। मेरा सपना था कि इंदौर देश के विकास मॉडल में सबसे ऊपर हो, और अब सपना साकार हो रहा है।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Yadav said- Indore Metropolitan Act will speed up the development of Malwa
समारोह में मेयर पुष्य मित्र भार्गव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भाजपा की नगर निगम परिषद के 25 साल पूरे होने पर आभार उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 85 वार्डों के पार्षद व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेे। उन्होंने कहा कि इंदौर जो करता है, वह हमेशा हटकर करता है। इंदौर में नवाचारों ने विकास की रफ्तार को नया आयाम दिया है। कैबिनेट बैठक के दौरान इंदौर मेट्रोपॉलिटन एक्ट का प्रस्ताव पारित किया गया है, जो मालवा क्षेत्र के विकास को और गति देगा।

विज्ञापन

 

समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर आने वाले 25 वर्षों के लिए तैयार हो रहा है। ट्रैफिक हो या जल प्रबंधन, हर चुनौती का समाधान तय है। मेरा सपना था कि इंदौर देश के विकास मॉडल में सबसे ऊपर हो, और अब सपना साकार हो रहा है।

विज्ञापन

 

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि भाजपा का कार्यकाल पांच वर्षों का नहीं बल्कि वर्ष 2050 की दिशा तय करने वाला है। हम डिजिटल, ग्रीन और सोलर इंदौर की दिशा में ठोस बुनियादी कार्य कर रहे है। 'नगर सरकार आपके द्वार' अभियान के अंतर्गत हम हर वार्ड में प्रतिदिन नागरिकों से संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान करेंगे।समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया तथा क्षेत्रीय पार्षदों और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। समारोह में भाजपा पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed