{"_id":"6693e6e3a36c984e030fcc0c","slug":"indore-chief-minister-told-sumitra-mahajan-tai-you-keep-giving-suggestions-we-will-implement-them-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore:मुख्यमंत्री ने सुमित्रा महाजन से कहा- ताई,आप सुझाव देते रहिए, हम उस पर अमल करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore:मुख्यमंत्री ने सुमित्रा महाजन से कहा- ताई,आप सुझाव देते रहिए, हम उस पर अमल करेंगे
Sun, 14 Jul 2024 08:28 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 14 Jul 2024 08:28 PM IST
सार
ताई ने प्रदेश में पांच करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने के अभियान पर भी चर्चा की और कहा कि मैं अब राजनीति में सक्रिय नहीं हुं, लेकिन सुझाव देना होते है वह देती हुं। इंदौर के पर्यावरण सरंक्षण के मामले में भी मैने पत्र लिखा था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की ताई से भेंट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को इंदौर यात्रा के दौरान पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से उनके निवास पर भेंट की। उनके साथ प्रदेश महामंत्री हितानंद भी थे। ताई ने सबसे पहले अमरवाड़ा की जीत की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई और कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन काफी मजबूत है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
ताई ने प्रदेश में पांच करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने के जारी अभियान पर भी चर्चा की और कहा कि मैं अब राजनीति में सक्रिय नहीं हूं, लेकिन सुझाव देना होते हैं, वह देती हूं। इंदौर के पर्यावरण संरक्षण के मामले में भी मैंने पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ताई आप हमारी वरिष्ठ हैं। आप सुझाव देते रहिए। हम उस पर अमल करेंगे।
विज्ञापन
अहिल्या स्मारक पर भी की चर्चा
मुख्यमंत्री ने इंदौर में बनने वाले अहिल्या स्मारक को लेकर भी ताई से चर्चा की। उन्होंने इंदौर संभाागायुक्त दीपक सिंह से कहा कि स्मारक के प्रोजेक्ट में आने वाली समस्या जल्दी हल कर ली जाएं। पूर्व स्पीकर महाजन ने मुख्यमंत्री यादव से कहा कि इस साल देवी अहिल्या का 300 वां जयंती वर्ष है। स्मारक को लेकर शहरवासी भी मदद कर रहे हैं। सरकार से जो भी मदद चाहिए होगी तो उसे मैं समय आने पर बताऊंगी। मुख्यमंत्री ताई के निवास पर आधे घंटे तक रुके। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट व सांसद शंकर लालवानी भी थे।
विज्ञापन
