फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said – Lataji fought for royalty for singers.

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- लताजी ने गायकों के लिए रायल्टी की लड़ाई लड़ी

Sat, 28 Sep 2024 08:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 28 Sep 2024 08:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरस्वती का नहीं देखा, लेकिन लताजी को सुनकर अहसास होता है कि वीणावादिनी की आवाज कैसी होगी। लता जी ने अपना जीवन परिवार के लिए समर्पित कर किया। उन्होंने स्वर साधना के मार्ग को अपनाया।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said – Lataji fought for royalty for singers.
लता अलंकरण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में आयोजित लता अलंकरण समारोह में केएस चित्रा और संगीतकार उत्तम सिंह को राष्ट्रीय लता अलंकरण से सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लता जी अद्वितीय गायिका थी। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आए। उनकी आवाज की यात्रा के भी अलग-अलग गीत मिलेंगे। लता जी फिल्म को सफल  करने की गारंटी थी।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरस्वती का नहीं देखा, लेकिन लताजी को सुनकर अहसास होता है कि वीणावादिनी की आवाज कैसी होगी। लता जी ने अपना जीवन परिवार के लिए समर्पित कर किया।

विज्ञापन


उन्होंने स्वर साधना के मार्ग को अपनाया। एक दौर में उनकी आवाज भी चली गई, लेकिन उन पर ईश्वर की कृपा थी। पहले फिल्मों में गायकों को कम राशि मिलती थी। उस दौर में लता जी ने गायकों के लिए रायल्टी की लड़ाई लड़ी। कई बड़े निर्माता-निर्देशकों से लोहा लिया। यह बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि लता मंगेशकर किसी परिचय की मोहताज नहीं है। छह दशकों तक उनकी आवाज देशवासियों की पहली पसंद रही है। भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों को लताजी ने आवाज दी। इंदौर लताजी की जन्मभूमि है। यह आयोजन लता जी के प्रति आदर और सम्मान का प्रकटीकरण है। प्रदेश सरकार 1984 से लगातार यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।

 

रिकार्डिंग के बाद लता ठंडा शीतल पेय पीती थी

संगीतकार उत्तम सिंह ने इस मौके पर कहा कि वर्ष 1986 में फिल्म मैने प्यार किया फिल्म के गाने तैयार हो गए थे। यूनिट के कई लोगों की इच्छा थी कि फिल्म के गाने लता दीदी से गंवाना है। निर्देशक ने कहा कि हमारे साथ दीदी ने सत्रह साल से गाने नहीं गाए। वे हमारी फिल्म में गाने नहीं गाएगी। इसके बाद उत्तम सिंह ने उन्हें मनाया तो लता जी ने शर्त रखी कि तुम मुझे लेने और छोड़ने आना। मैने उनकी शर्त मान ली।


उन्होंंन बताया कि लता जी रिकार्डिंग के बाद ठंडा शीतल पेय पीती थी। उन्होंने तब कहा था कि मैने इतना रियाज किया है। मेरे गले को कुछ नहीं होता। केएस चित्रा ने कहा कि लता अलंकरण पुरस्कार मिलना मेरे लिए गौरवमयी पल है। लता मंगेश्कर की गीतों में सहजता, गहराई और भावनाएं थी। उनकी आवाज संगीत की एक धरोहर थी। समारोह में केएस चित्रा ने कई गीत भी गाए।

 

विधायक वर्मा से मिलने अस्पताल पहुंचे

मुख्यमंत्री मोहन यादव विशेष अस्पताल भी पहुंचे। यहां उन्होंने इलाज के लिए भर्ती विधायक मधु वर्मा से मुलाकात की। दिल का दौरा पड़ने के बाद वर्मा बीते चार दिनों से अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed